
RBSE 8th Exam 2024
RBSE 8th Exam 2024 Latest Update: राजस्थान बोर्ड द्वारा आज से 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 28 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। राज्य के 12 लाख 50 हजार से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यह परीक्षा दोपहर 2:00-4:30 बजे तक राज्य के 9601 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आज पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर है।
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) लेकर जाएं। ऐसे छात्र जिनके पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं छात्रों को समय पर पहुंचना भी जरूरी है। ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि वो अपने निर्धारित समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें। आरबीएसई 8वीं कक्षा परीक्षा (RBSE 8th Exam 2024) की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने छात्रों और अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई की सूचना भी दी थी।
आरबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक इस साल 12,64,913 छात्र नामांकित थे। वहीं 12,52,127 छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2023-34 के लिए राजस्थान बोर्ड से रजिस्ट्रेशन किया है। राजस्थान बोर्ड में पास करने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत लाना अनिवार्य है।
Updated on:
28 Mar 2024, 10:47 AM IST
Published on:
28 Mar 2024, 10:43 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.