
RSMSSB Women Supervisor exam date...
RSMSSB Women Supervisor exam date राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग में पर्यवेक्षक की भर्ती की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रमों को और बोर्ड की व्यस्तता को देखते हुए इस महीने यह परीक्षा आयोजित होना मुश्किल है। परीक्षा कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं किया गया है। परीक्षा के लिए जुलाई और अगस्त दोनों महीने बोर्ड द्वारा दिए गए थे। जुलाई महीने में परीक्षा आयोजन को लेकर बोर्ड अभी व्यस्तता के चलते असमंजस में हैं। महिला सुपरवाइजर परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जा सकती है। आवेदन पत्र भरने के लिए राजस्थान सेवा चयन बोर्ड ने एक महीने का समय दिया गया था। 5 अप्रैल से 180 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी जो 4 मई तक चली थी। अंतिम तिथि के पश्चात अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र संशोधन भी कर सकते हैं, इसके लिए भी एक नियत समय दिया हुआ होता है।
RSMSSB Women Supervisor exam date & Syllabus
राजस्थान महिला सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन अगले महीने होगा। परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान और इतिहास, सामान्य विज्ञान, भूगोल सहित अर्थशास्त्र, कला संस्कृति से सम्बंधित सवाल पूछे जायेंगे। राज्य और देश में लागू योजनाएं भी अभ्यर्थियों को ध्यान में रखनी चाहिए। मानसिक योग्यता एक तर्कशक्ति से सम्बंधित सवाल भी प्रश्न पत्र में होंगे। 10वीं स्तर की गणित और विज्ञान के प्रश्नों के साथ कंप्यूटर विषय से भी प्रश्न आएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 300 अंक निर्धारित के गए हैं। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। भाषा योग्यता से सम्बंधित 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
How to download Women Supervisor Admit Card
बोर्ड द्वारा महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड जारी करने के लिए एग्जाम डेट की घोषणा समाचार पत्र में होगी और नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा यहाँ से एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा जहाँ से रिडाइरेक्ट करके SSO पोर्टल पर भेजा जाएगा। SSO पोर्टल पर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अंदर जाना होगा। यहाँ आपको अपना आवेदन पत्र दिखाई देगा जिसके अंत में निचे की तरफ Admit Card लिंक दिखाई देगा। यहाँ आपको किक करने के साथ ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे प्रिंट और डाउनलोड कर सकते हैं।
Published on:
04 Jul 2018 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
