राजस्थान की पांच सरकारी बिजली कंपनियों (RVUNL, RVVNL, JVVNL, JdVVNL, AVVNL) में RVUNL Recruitment 2018 के तहत गैर तकनीकी अधिकारी व मंत्रालयिक संवर्ग के 3220 पदों की आॅनलाइन परीक्षा 4 जुलाई बुधवार से शुरू हैं। इस भर्ती की अन्य परीक्षाएं 4, 5, 6 और 8 जुलाई को आयोजित जा चुकी हैं। अब आखिरी परीक्षा जूनियर अकाउंटेंट्स के पदों की है जो 21 जुलाई को है। इस परीक्षा के लिए आॅफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है जिसे जल्द से जल्द अपलोड कर लें। आपको बता दें कि बिजली बोर्ड की इन भर्ती परीक्षाओं के लिए 1 लाख 98 हजार 21 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।