4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कंपनियों की टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से से शुरू

राजस्थान की सरकारी बिजली कंपनियों में निकली टेक्निकल हेल्पर भर्ती की परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:08 PM IST

RVUNL Technical Helper Exam

बिजली कंपनियों की टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से से शुरू

राजस्थान की सरकारी बिजली कंपनियों में निकली टेक्निकल हेल्पर के 2433 पदों की भर्ती की परीक्षा 23 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 29 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 2 लाख 30 हजार 943 लोगों ने आवेदन किया है। भर्ती की परीक्षा के लिए राज्य के 6 शहरों में 48 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।


रोजना 3 पारियों में पेपर
टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा रोजाना तीन पारियों में होगी। इस परीक्षा के लिए 18 तरह के पेपर बनाए गए हैं। जयपुर डिस्कॉम को इस परीक्षा के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। डिस्कॉम की ओर से इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपनी आॅफिशियल वेबसाइट जारी कर दिए हैं जिनको आॅनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और ई-मेल से भी सूचना भेज दी गई है। जयपुर डिस्कॉम के सीएमडी आरजी गुप्ता के मुताबिक परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए बिजली कंपनियों के एक्सईएन तथा एईएन के साथ ही कार्मिक व लेखाधिकारियों को प्रतिनिधि के तौर पर लगाया है। उच्च स्तरीय विजिलेंस दलों का भी गठन किया है। विद्युत भवन में कंट्रोल रूम बनाया है।

राजस्थान की बिजली कंपनियों में निकली 2089 हैल्परों की भर्ती
राजस्थान की बिजली कंपनियों में हैल्पर सेकंड के 2089 पदों भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का 10वी पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए डिस्कॉम ने सार्वजिनक सूचना जारी कर दी है। इस हैल्पर सेकंड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितम्बर से शुरू की जा रही है। बिजली कम्पनियों में अभी तक टेक्नीकल हेल्पर के पद पर आईटीआई होल्डर्स की भर्ती की जा रही थी, लेकिन फील्ड में खम्भे लगाने के लिए गड्ढे खोदने से लेकर कई तरह के काम ऐसे है, जहां सेमी-स्किल्ड लेबर की जरूरत होती है। इसी कारण सेमी स्किल्ड लेबर के रूप में हेल्पर सैकंड के पद सृजित करवाए गए।


इन डिस्कॉम के लिए निकाली गई है भर्ती
जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के लिए हैल्परों की यह भर्ती निकाली गई है जो इस प्रकार है—
जयपुर डिस्कॉम के लिए १३६० पद
अजमेर डिस्कॉम के लिए ३९१ पद
जोधपुर डिस्कॉम के लिए ३३८ पद


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी