4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4940 पदों की थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की नियुक्ति से रोक हटी, ऐसे अभ्यर्थी रहेंगे बाहर

हाईकोर्ट ने 4940 पदों की थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की नियुक्ति से रोक हटा ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Aug 2018, 10:21 AM IST

RPSC 3rd grade Teacher Result Declared

4940 पदों की थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की नियुक्ति से रोक हटी, ऐसे अभ्यर्थी रहेंगे बाहर

हाईकोर्ट ने अंग्रेजी के तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2017 (लेवल-दो) के 4940 पदों की नियुक्तियों से रोक हटा ली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा है कि वह उन सभी चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर करें जिनके पास स्नातक में 3 साल लगातार अंग्रेजी विषय नहीं रहा हो। अदालत ने कहा कि उन अभ्यर्थियों को इस भर्ती में नियुक्ति के लिए योग्य नहीं माना जा सकता जिन्होंने अंग्रेजी में 1 साल की वैकल्पिक डिग्री ली है। न्यायाधीश वीएस सिराधना ने यह आदेश धर्मेन्द्र कुमार की याचिका पर दिया है।


11 सितंबर 2017 को निकली थी भर्ती
गौरतलब है कि कोर्ट पूर्व में मामले में सुनवाई करते हुए नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। इस याचिका में कहा गया था कि राज्य सरकार ने 11 सितंबर 2017 को अंग्रेजी के तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-दो की भर्ती निकाली थी। इस भर्ती में नियमों के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के पास स्नातक में 3 साल लगातार अंग्रेजी विषय रहा हो उनको ही नियुक्ति के योग्य माना है। लेकिन भर्ती में उन अभ्यर्थियों को भी शामिल कर लिया जिन्होंने अंग्रेजी में 1 साल की वैकल्पिक डिग्री ली थी।

राजस्थान बिजली बोर्ड जेईएन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
राजस्थान बिजली बोर्ड जेईएन 693 पदों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया है। इस परीक्षा में दोगुना यानी 1386 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच 4 सितंबर से की जा रही है। राजस्थान उत्पादन बिजली कंपनी के संयुक्त निदेशक आलोक शर्मा के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों का 4 से 8 सितम्बर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इस भर्ती से संबंधित सभी पदों के परिणाम ऊर्जा विभाग व पांचों विद्युत निगमों की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके अलावा सफल अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर व ई-मेल पर भी सूचित कर दिया है।


रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://111.118.190.142/aenrectt2018rrvunl/UserLogin.aspx


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://111.118.190.142/aenrectt2018rrvunl/UserLoginDv.aspx