16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGBSE Exam Date 2025: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगा एग्जाम, देखें डेट

CGBSE Exam Date 2025: बीते दिनों माशिमं ने 10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए समय-सारिणी घोषित की थी। जारी आदेश के अनुसार दोनों बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू हो रही है..

2 min read
Google source verification
CGBSE Board exam date 2025

CGBSE Exam Date 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। दोनों क्लास की परीक्षाएं मार्च में होगी। इनमें 1 मार्च से 10वीं की और 3 मार्च से 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 28 मार्च और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च को खत्म होगी। दोनों क्लास की परीक्षा का समय सुबह 9 से 12:15 तक घोषित​ किया है। टाइम टेबल जारी होने के बाद अब अधिकारियों की तैयारियां तेज हो गई है।

CGBSE Exam Date 2025: 20 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा

CGBSE Exam Date 2025: उल्लेखनीय है कि बीते दिनों माशिमं ने 10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए समय-सारिणी घोषित की थी। जारी आदेश के अनुसार दोनों बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू हो रही है। वहीं इससे पहले प्रयो​गिक परीक्षाओं की तारीख तय की थी। वहीं अब मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान हुआ है।

यह भी पढ़ें: CGBSE Exam 2024: 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा में कई विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, आज 10वीं का एग्जाम

10वीं की मुख्य परीक्षा की समय सारिणी

1 मार्च - हिंदी
4 मार्च - अंग्रेजी
6 मार्च - इतिहास
8 मार्च - संस्कृत
11 मार्च - भूगोल
12 मार्च - समाज शास्त्र
18 मार्च - राजनीति विज्ञान
22 मार्च - गणित
24 मार्च - जीव विज्ञान

12वीं की मुख्य परीक्षा की समय सारिणी

3 मार्च - हिंदी
5 मार्च - अंग्रेजी
7 मार्च - गणित
10 मार्च - विज्ञान
12 मार्च - व्यावसायिक पाठ्यक्रम - अकाउंट, एग्रीकल्चर, ब्यूटी,
17 मार्च - सामाजिक विज्ञान