31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Results 2024: करीब 3 करोड़ कॉपियां जांची जा चुकी हैं, इस दिन आएगा रिजल्ट

UP Board Results Update 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से कॉपी जांचने का काम पूरा किया जा चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 1 Apr 2024, 12:45 PM IST

up_board_results_2024.jpg

UP Board Results

UP Board Results Update 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारी कर ली है। कॉपी जांचने का काम पूरा किया जा चुका है। बता दें, स्टेट बोर्ड में सबसे ज्यादा छात्र यूपी बोर्ड में शामिल होते हैं। यूपी बोर्ड में हर साल करीब 50-55 लाख छात्र परीक्षा देते हैं।


upmsp.edu.in
upresults.nic.in.


मिली जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड (UP Board) द्वारा कॉपी जांचने का काम पूरा किया जा चुका है। अब बस रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी करनी है। एक बार रिजल्ट बनकर तैयार हो जाए फिर इसे जल्द ही अपलोड भी कर दिया जाएगा। खबरों की मानें तो 12 दिनों में 3.01 करोड़ कॉपियां जांची गई हैं। 10वीं की करीब 1.76 करोड़ कॉपी चेक की गई है तो वहीं 12वीं की 1.25 करोड़ कॉपी।


यह भी पढ़ें- OBC छात्रों के लिए खुशखबरी, यूपी सरकार फ्री में कराएगी कंप्यूटर ट्रेनिंग

ऐसे में उम्मीद की जा रही है रिजल्ट अप्रैल महीने के मध्य तक जारी कर दिया जाए। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exams) में 55 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 29,99,407 छात्रों ने भाग लिया। वहीं इंटर स्कूल की परीक्षा में कुल 25,25,308 छात्रों ने भाग लिया था। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी।