
UK Board Date Sheet 2019
उत्तराखंड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परिषद ने प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने का भी आह्वान किया है। परिषद की सचिव डॉ. नीरा तिवारी ने बताया कि परीक्षा समिति की बुधवार को हुई बैठक में यह अंतिम निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक संपादित होंगी। इससे पहले 24 फरवरी से विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपादित की जाएंगी। डॉ. तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष 1 लाख 49 हजार 950, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1 लाख 24 हजार 867 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पूरे प्रदेश में 1 हजार 313 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 231 संवेदनशील एवं 27 अतिसंवेदनशील केन्द्र शामिल हैं। अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Published on:
3 Jan 2019, 1:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.