28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video… अटल परिसर का नेहरू नगर में आज होगा भूमि पूजन
Play video

Watch video… अटल परिसर का नेहरू नगर में आज होगा भूमि पूजन

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्ण जयंती के मौके पर बुधवार को अटल परिसर का भूमि पूजन नेहरू नगर पूर्व तारामण्डल उद्यान के समीप में किया जाएगा। इसकी लागत 50 लाख होगी। छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फिट मूर्ति स्थापित की जाएगी। चारों ओर लैंडस्केप, बागवानी, लाईटिंग, हरियाली आर्कषण का केंद्र होगा।
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Dec 24, 2024

नेहरू प्लेनेटेरियम के बगल में Golden Jubilee स्वर्ण जयंती के मौके पर दोपहर 1 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा, सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, सह-अध्यक्षता महापौर नीरज पाल, नगर निगम भिलाई, विशिष्ठ अतिथि सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, पार्षद चंदेश्वरी बांधे, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं, चेंबर के सदस्य मौजूद रहेंगे।

अटल परिसर का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल भूमिपूजन

नगर निगम, रिसाली क्षेत्र में अटल परिसर बनाने वार्ड 7 में भूमिपूजन किया जाएगा। बुधवार को दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। भारत रत्न दिवगंत प्रधानमंत्री अटल बिहारी की स्मृति में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, लोकनिर्माण विभाग प्रभारी जहीर अब्बास, पार्षद वार्ड 7 संजू नेताम, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, राजू जंघेल, अनुपम साहू मौजूद रहेंगे। https://www.patrika.com/prime/exclusive/omg-62-people-filed-nomination-for-bjp-bhilai-district-president-19258135