15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान राम ने गौ ब्राह्मण की रक्षा के लिए लिया था अवतार इसलिए राम मंदिर के साथ गौ रक्षा ज़रूरी -सीएम योगी

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या में क्यूँ निराश्रित घूम रही है गौ माता साधू संत करें सेवा

3 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath Big Statment On Ram Mandir And Gau Raksha

CM Yogi In Ayodhya

अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को धार्मिक नगरी अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम में आयोजित संत समागम में हिस्सा लिया और संतों को संबोधित किया | इस से पूर्व सीएम योगी ने आश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया और आश्रम में बनी विशाल गौशाला का उद्घाटन कर गौ माता को चारा भी खिलाया .| जिसके बाद मंच से उपस्थित संत समाज को संबोधित करते हुए गो वंश की रक्षा के मुद्दे से अपनी बात शुरू की और कहा जैसे ही हमारी सरकार बनी हमने पूरे प्रदेश में अवैध स्लाटर हाउस बंद करा कर गो ह्त्या ,गोकशी पर जन सहयोग के माध्यम से रोक लगवाई . इसका परिणाम ये हुआ की जहां एक तरफ गौ ह्त्या और गौ तस्करी रुकी वहीँ बड़ी संख्या में निराश्रित गो वंश शहर की सड़कों पर और किसानो के खेतों में देखे गए | उसके लिए भी हमने प्रयास किया और प्रदेश के हर जिले को हर नगर निगम को हमने पर्याप्त मात्रा में धनराशी उपलब्ध करा दी है जिस से हर जिले में बड़े बड़े गौ अभ्यारण्य बनाया जाए | लेकिन सरकार अकेले ये कार्य नहीं कर सकती इसके लिए जन सहयोग ज़रूरी है . मंच से सीएम योगी ने कहा कि मै संतों से आग्रह करता हूँ कि धर्म तो गो वंश में है ,गो माता में है धर्म मंदिर में है , धर्म नदियों में है धर्म मानव सेवा है ,मुझे लगता है गो गंगा गायत्री के लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए , हर साधू को कम से कम पांच गो वंश को अपने आश्रम में रखकर उनकी सेवा करनी चाहिए और अपने शिष्यों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए |

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या में क्यूँ निराश्रित घूम रही है गौ माता साधू संत करें सेवा

वहीँ राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो अच्छी बात है लेकिन याद रखना भगवान राम के जन्म का कारण गौ ब्राह्मण की रक्षा था |
अयोध्या में भी गौ माता सड़कों पर भटक रही हैं | भगवान राम के प्रति आस्था है तो अयोध्या की सड़कों पर गाय क्यूँ घूम रही है | अयोध्या के तमाम आश्रम में उनकी सेवा होनी चाहिए ,इस दिशा में अगर अयोध्या से प्रयास शुरू होगा तो पूरे प्रदेश में एक सन्देश जायेगा और यह अब्जियाँ सफल होगा | किसानो के खेतों में गोवंश घुसने की समस्या पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने अयोध्या नगर निगम में एक बड़ी गौशाला और जिले में अन्य स्थान पर एक गौशाला बनने के निर्देश दिए हैं . ये काम हम कर देंगे लेकिन ये प्रयास ऐसे सफल नहीं होगा . अयोध्या के हर संत को इन अपने आश्रम में रहने वाली दो गाय की सेवा के ज़िम्मेदारी और हर नागरिक को एक गौ की सेवा की ज़िम्मेदारी लेनी होगी | इस योजना को सफल बनाने के लिए दो अलग अलग समिति गठित कर इस योजना पर काम करना होगा | अयोध्या के हर आश्रम में दो गौ की सेवा करें और एक बेहतर गौ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत हो . पूरे ८४ कोसी परिक्रमा क्षेत्र में गौ सेवा का एक गौ संरक्षण का आदर्श उदाहरण हम पेश कर सकें . गो माता के प्रति भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव रखें .

उदासीन संगत ऋषि आश्रम में किया विशाल गौ शाळा का उदघाटन

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख संतों में दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास , निर्वाणी अनी अखाड़े के श्री महंत धर्म दास , राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ राम विलास दास वेदांती सहित हजारों की संख्या में संत महंत मौजूद रहे . सीएम के स्वागत करने के लिए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार पाठक ,एसएसपी डॉ मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे .