15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास को अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या के दिगंबर अखाड़े में आयोजित था पुण्यतिथि कार्यक्रम रामनगरी के शीर्ष संतों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanatha reached Ayodhya paid tribute to Paramhans

CM Yogi In ayodhya

अयोध्या : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की अपराहन धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे | जहां पर उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे शलाका पुरुष प्रतिवादी भयंकर दिगंबर अखाड़े के महंत स्वर्गीय महंत परमहंस रामचंद्र दास को उनकी 15 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वर्गीय महंत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की | बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2 बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पर उतरने के बाद अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा परिसर पहुंचे | जहां पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने साकेत वासी महंत परमहंस रामचंद्र दास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें संत समाज का पुरोधा बताया |

अयोध्या के दिगंबर अखाड़े में आयोजित था पुण्यतिथि कार्यक्रम रामनगरी के शीर्ष संतों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात

इस दौरान दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महंत ,निर्वानी अणि अखाड़ा के श्री महंत धर्मदास, जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर के महंत जन्मेजय शरण ,अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास सहित अन्य साधु-संत मौजूद रहे | श्रद्धांजलि सभा के दौरान संतों ने राम मंदिर आंदोलन में स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास की भूमिका पर प्रकाश डाला और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयास तेज करने की मांग की | करीब आधे घंटे तक दिगंबर अखाड़ा में संतों से मुलाकात करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले कार्यक्रम स्थल उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली के लिए रवाना हो गए | जहां उन्हें विशाल गौशाला का उद्घाटन करना है | मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे |वहीँ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रानोपाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध उदासीन सांगत ऋषि आश्रम में विशाल गौशाला का उदघाटन किया . इस दौरान आश्रम के महंत डॉ भरत दास सहित अयोध्या के शीर्ष संत और उदासीन सम्प्रदाय के संत मौजूद रहे . जिसके बाद सीएम संत समागम में शिरकत कर रहे है .