अयोध्या के भव्य मंदिरो, घाटो, कुण्डो एवं राम नवमी मेला के अद्भुत मनमोहक छटा को कैमरो में कैद करने की दृष्टि से जिलाधिकारी श्रीमती किंजल सिंह के निर्देश पर फोटो शूट, फोटो कम्पीटीशन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जनपद के प्रेस फोटोग्राफर, व्यवसायिक फोटोग्राफर, स्कूल कालेज के छात्र-छात्राएं एवं जनसामान्य इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जिस प्रतियोगियो की फोटो सबसे सुन्दर एवं आर्कषण होगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सभी चयनित फोटो को राम कथा संग्राहलाय के आर्ट गैलरी में लेमिनेट कराकर जन सामान्य के आवलोकनार्थ हेतु लगाई जायेगी।