
राम मंदिर निर्माण को लेकर संतो ने बुलाई बड़ी बैठक
सत्य प्रकाश
अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी बैठक आहूत की गई इस बैठक में दीपावली महोत्सव पर होने वाली दीपोत्सव पर संतो व सभी संगठनो के दवारा राम मंदिर निर्माण के लिए योगी आदित्यनाथ को सन्देश पत्र देने का निर्णय लिया तथा संतो द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए फिर एक बड़ा आन्दोलन की तैयारी भी किया जा सकता है इस बैठक में सभी संतो ने राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के साथ बड़ी चेतावनी भी दिया है.इस दौरान अयोध्या के प्रमुख महंतो के साथ सैकड़ो की संख्या संत मौजूद रहे.
अयोध्या में सिर्फ एक सरकार राम की
इस बैठक पहुचे राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष होने नाते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थान पर अति शीघ्र रामलला का मंदिर निर्माण होना चाहिए , देश में एक तरफ मोदी और एक तरफ योगी की सरकार तो अब मंदिर का निर्माण नहीं होगा तो कब होगा, आज देश में लोकसभा प्रधान होती है लेकिन न्यायलय का अपना अलग महत्व है परन्तु आज भी परिस्थिति में देश और विदेश में रहने वाले हिन्दुओ और साधू संतो भावना का आदर करते हुए शीघ्र ही मंदिर निर्माण प्रारंभ कर देना चाहिए बहुत दिनों से आशावान जनता की इच्छा है उसकी पूर्ति होना चाहिए उसमे किसी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी यदि किसी प्रकार से ढिलाई हुई तो हम संत महंत और अयोध्या वासी आगे बढ़कर मंदिर का निर्माण करेंगे. हम किसी सरकार के मोहताज नहीं है संत सरकार से बढ़ कर है अयोध्या में सिर्फ एक राम की सरकार है. जो हमेशा बनी रहती है बाकी सभी बनती बिगडती है. अब संतो की आवाज दिल्ली तक पहुचनी चाहिए क्योकि बहुत विलम्ब हो गया है अब कोई प्रतिच्छा सहन नहीं होगी इसलिए सरकार को मंदिर निर्माण को प्रारम्भ कर देना चाहिए.न्यायालय अपना कार्य करती है लेकिन लोक तंत्र में लोक सभा जिसमे भी अपना बहुमत है अब सरकार मंदिर निर्माण करती है तो उनका आगे का भी भविष्य बनेगा नहीं तो आगे बहुत हानि होगी.
राम की कृपा से आज दिल्ली में कर रहे है राज
सुरेश दास ने बताया कि वर्तमान सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए योगी आदित्यनाथ को अवगत करते रहते है कि मोदी के साथ योगी भी सरकार में है क्योकि विकास के साथ राम मंदिर का निर्माण हो तभी अयोध्या का पूर्ण विकास संभव नहीं है कोई भी सरकार तो वह सभी सडक व घाट बनाती है लेकिन आज भगवान राम के ही कृपा से दिल्ली में बैठे कर राज कर रहे है तथा बताया कि मंदिर का निर्माण अभी नागी तो कभी नहीं बन सकता है इसलिए राम जन्मभूमि बना चाहिए नहीं तो अभी संतो का आन्दोलन समाप्त नहीं हुआ है तो हम फिर आन्दोलन करेंगे आज अयोध्या के सतो के साथ देश लोग तैयार है.
दीपोत्सव के दौरान योगी को संत देंगे पत्र
इस बैठक के आयोजक महंत मुरारी दास ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर संतो की इस बठक में रणनीति बनाई है कि सभी सामाजित संगठन व संतो द्वारा दीपोत्सव के कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देंगे कि सर्व प्रथम उत्तर प्रदेश के विधान सभा में राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव लाये कि अब श्री राम मंदिर के बिना एक भी दिन उत्तर प्रदेश नहीं चलेगा और इस सन्देश पत्र को राष्ट्रपति भेजे उसके बाद दुसरे चरण में सभी विधयाको से सहयोग पत्र लिया जाएगा तथा तीसरे चरण में देश सभी सांसदों से सहमत पत्र प्राप्त कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा और यदि सरकार इन सभी कार्यो से भी नहीं मानते है तो देश की जनता को आवाहन कर जिस प्रकार 1992 में विध्वंस किया गया उसी तरह पुनः मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास, सुरेश दास, रामटहल शरण वेदांती, रामेश्वर दास, राजकुमार दास, राघव दास, गिरीश दास, अवधेश दास, राम शरण, मुरारी दास सहित सैकड़ो संत रहे.
Updated on:
16 Jul 2018 12:18 am
Published on:
15 Jul 2018 06:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
