फैजाबाद | बीते दिनों बहुजन समाज पार्टी में मची भगदड़ के बाद अभी हालात सामान्य नही हुए थे कि एक और बसपा नेता ने पार्टी को छोड़ दिया है | फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के रुदौली विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के बेहद कद्दावर नेता माने जाने वाले सर्वजीत सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है | सर्वजीत सिंह लम्बे समय से बहुजन समाज पार्टी के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे थे और बसपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी जता चुके थे बताया जा रहा है की बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा टिकट काटे जाने के कारण बीते कुछ दिनों से सर्वजीत सिंह पार्टी से नाराज़ चल रहे थे और अंदरखाने में उन्होंने वापस टिकट पाने के लिए काफी प्रयास किये लेकिन बात नहीं बनी जिसके कारण उन्होंने अंततः पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है |