16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्कर में छाई भारतीय कारीगरी… जाना रॉबर्ट्स रासी ने पहनी 2000 घंटों में बनी ये ड्रेस

Zanna Roberts Rassi Dress In Oscar 2026: ऑस्कर रेड कार्पेट पर ज़ाना रॉबर्ट्स रासी ने 'स्वदेश x अबू जानी-संदीप खोसला' का 2000 घंटों की हाथ की कढ़ाई से बना शानदार 'इकात' प्रेरित क्रॉप टॉप पहना। भारतीय टेक्सटाइल और सिल्क ब्रोकेड की यह कलात्मक प्रस्तुति वैश्विक मंच पर आकर्षण का केंद्र बनी।

2 min read
Google source verification
Zanna Roberts Rassi Dress In Oscar 2026

Zanna Roberts Rassi Dress In Oscar 2026

Oscar 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स 'ऑस्कर' का रेड कार्पेट हमेशा अपने ग्लैमर के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वहां भारतीय संस्कृति और टेक्सटाइल कारीगरी की एक अलग ही चमक देखने को मिली। फेमस फैशन पर्सनैलिटी जाना रॉबर्ट्स रासी ने ऑस्कर वीकेंड के दौरान 'स्वदेश x अबू जानी और संदीप खोसला' का डिजाइन किया हुआ शानदार 'हाउते कुटूर' (Couture) पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

एक्ट्रेस जाना रॉबर्ट्स रासी ने पहनी शानदार ड्रेस (Zanna Roberts Rassi Dress In Oscar 2026)

जाना ने जो क्रॉप टॉप पहना था, वह केवल एक परिधान नहीं बल्कि कला का एक अनूठा नमूना था। सिल्क ब्रोकेड के कपड़े पर तैयार किए गए इस ब्लाउज का डिजाइन पारंपरिक 'इकात' (Ikat) शैली से प्रेरित था। इकात एक ऐसी प्राचीन तकनीक है जिसमें धागों को बुनाई से पहले बांधकर रंगा जाता है, जिससे कपड़े पर धुंधले लेकिन बेहद खूबसूरत जियोमेट्रिक (Geometric) पैटर्न उभरते हैं। उभरे हुए कंधों (Strong Shoulders) वाले इस क्रॉप टॉप ने भारतीय परंपरा को एक ग्लोबल और मॉडर्न लुक दिया है।

2000 घंटों की बेजोड़ मेहनत (Zanna Roberts Rassi Wore couture by Swadesh x Abu Jani and Sandeep Khosla)

इस ड्रेस की सबसे खास बात इसकी बारीकी थी। इस क्रॉप टॉप को हजारों 'ब्यूगल बीड्स', चमकीले पत्थर और क्रिस्टल्स से सजाया गया था। इस पूरी ड्रेस को तैयार करने में भारतीय कारीगरों ने अपनी पूरी जान झोंक दी थी। बताया जा रहा है कि केवल इस ब्लाउज पर हाथ की कढ़ाई करने में 2000 से भी ज्यादा घंटों की कड़ी मेहनत लगी है।

रेड कार्पेट पर छाया स्टाइलिश लुक

रेड कार्पेट पर जाना का यह अंदाज न केवल स्टाइलिश लग रहा था, बल्कि यह वैश्विक मंच पर भारतीय बुनकरों और कारीगरों के हुनर की जीत की तरह था। ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर स्वदेशी कला का इस तरह पहुंचना बताता है कि भारतीय फैशन अब सात समंदर पार भी अपनी गहरी छाप छोड़ रहा है।