27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतिहास की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म में से एक, सिर्फ 6 लाख में बनी और बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले 800 करोड़

Paranormal Activity Movie Box Office Collection Record: क्या आप जानते हैं कि इतिहास की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म आखिर कौन सी फिल्म है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Paranormal Activity Movie Box Office Collection Record

Paranormal Activity Movie Box Office Collection Record (सोर्स- एक्स)

Paranormal Activity Movie Box Office Collection Record: फिल्मी दुनिया में अक्सर माना जाता है कि बड़ी कमाई के लिए बड़ा बजट, बड़े सितारे और भारी-भरकम सेट जरूरी होते हैं। लेकिन कई बार छोटी फिल्में ऐसा कमाल कर देती हैं कि पूरी इंडस्ट्री हैरान रह जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म की कहानी बता रहे हैं, जो बेहद मामूली बजट में बनी, लेकिन कमाई के मामले में इतिहास रच गई। आखिर ऐसी कौन सी फिल्म है, चलिए जानते हैं।

'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' है फिल्म का नाम (Paranormal Activity Movie Box Office Collection Record)

ये फिल्म थी 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी', जिसने हॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सिनेमा कारोबार को चौंका दिया। बेहद कम लागत में बनी इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि आज भी इसे सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में गिना जाता है।

सिर्फ 6 लाख में तैयार हुई फिल्म (Paranormal Activity Movie Box Office Collection Record)

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को निर्देशक ओरेन पेली ने बनाया था। खास बात यह थी कि फिल्म का बजट बेहद कम रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी फिल्म लगभग 6 लाख रुपये की लागत में तैयार हुई थी।

जहां एक तरफ बड़े स्टूडियो करोड़ों खर्च कर फिल्में बनाते हैं, वहीं इस फिल्म को सीमित संसाधनों के साथ शूट किया गया। हैंडहेल्ड कैमरा, साधारण लोकेशन और कम कलाकारों के सहारे इसे तैयार किया गया था।

कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

इतने छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों को डराने के साथ-साथ सिनेमाघरों तक खींच लिया। दुनियाभर में फिल्म ने करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

यानी जिसने कुछ लाख में शुरुआत की, उसने सैकड़ों करोड़ का खजाना खोल दिया। बजट और कमाई के इस अंतर ने इसे सिनेमा इतिहास की सबसे शानदार और मुनाफा कमाने वाली फिल्म बना दिया।

क्यों चली इतनी ज्यादा?

फिल्म की कहानी साधारण थी, लेकिन उसे जिस तरह से पर्दे पर दिखाया गया था, वो अपने आप में काबिल-ए-तारीफ था। घर के अंदर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं को कैमरे की नजर से दिखाया गया, जिससे दर्शकों को लगा जैसे सब कुछ असली हो रहा है। यही रियलिस्टिक अंदाज फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बना। कम बजट होने के बावजूद फिल्म का डर लोगों के दिलों तक पहुंच गया।

फिल्म की बनी पूरी फ्रेंचाइजी

पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके कई सीक्वल बनाए। धीरे-धीरे ये एक बड़ी हॉरर फ्रेंचाइजी बन गई।बताया जाता है कि इस सीरीज की कुल सात फिल्मों ने दुनियाभर में हजारों करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि पूरी फ्रेंचाइजी पर खर्च दूसरी बड़ी फिल्मों के मुकाबले बेहद कम था।

सात फिल्मों का लंबा सफर

इस सीरीज का पहला भाग 2007 में आया। इसके बाद अलग-अलग वर्षों में अगले हिस्से रिलीज किए गए और हर बार दर्शकों ने इसे पसंद किया। हॉरर पसंद करने वालों के बीच यह नाम बेहद लोकप्रिय बन गया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग