
Karan Aujla Bisexual Post Goes Viral (सोर्स- एक्स)
Karan Aujla Bisexual Post Goes Viral: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला इन दिनों अपने गानों से ज्यादा सोशल मीडिया पर फैली एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इंटरनेट पर तेजी से घूम रहे एक स्क्रीनशॉट ने उनके निजी जीवन को लेकर तरह-तरह की अटकलों को जन्म दे दिया। दावा किया गया कि ये पोस्ट खुद करण औजला के आधिकारिक अकाउंट से किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान को लेकर खुलासा किया है।
दरअसल करण औजला के नाम से बने अकाउंट से शेयर किया गया कि मैं Bisexual हूं और काफी समय से ये बताना चाह रहा था। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहुंची, देखते ही देखते मामला ट्रेंड करने लगा। फैंस और यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसे सच मान लिया, तो कई यूजर्स ने शुरुआत से ही इस पोस्ट पर सवाल खड़े कर दिए।
अब इस पूरे विवाद पर करण औजला की टीम ने सामने आकर सफाई दी है। टीम का कहना है कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी है और उसका करण औजला से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, वो असली नहीं है।
सोशल मीडिया पर फैली तस्वीर की पड़ताल करने वाले कई लोगों ने भी कुछ अहम बातें नोटिस कीं। सबसे पहले अकाउंट हैंडल पर शक हुआ, क्योंकि वो करण औजला की असली प्रोफाइल से मेल नहीं खाता। इसके अलावा पोस्ट में कुछ भाषा संबंधी गलतियां भी दिखाई दीं, जिससे लोगों को यकीन हुआ कि यह किसी ने एडिट कर बनाया है।
हालांकि करण औजला ने अभी तक खुद इस मामले पर कोई व्यक्तिगत बयान जारी नहीं किया है। लेकिन उनकी टीम की तरफ से आई प्रतिक्रिया के बाद काफी हद तक तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।
बता दें कि करण औजला इस समय भारत दौरे पर हैं और देश के कई शहरों में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट्स में भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली से शुरू हुए इस टूर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जबकि कोलकाता समेत कई शहरों में भी उनके शो हाउसफुल रहे।
हालांकि टूर के दौरान विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। मुंबई में हुए एक शो को लेकर आयोजन व्यवस्था पर सवाल उठे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। बाद में सिंगर ने दोबारा उसी शहर में परफॉर्म कर फैंस का दिल जीतने की कोशिश की।
करण औजला ने अपने करियर की शुरुआत गीतकार के रूप में की थी। बाद में उन्होंने बतौर सिंगर पहचान बनाई और आज वे पंजाबी संगीत जगत के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं। उनके कई गाने युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और करोड़ों बार सुने जा चुके हैं।
Updated on:
27 Apr 2026 05:55 pm
Published on:
27 Apr 2026 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
