
Prakash Raj and Pawan Kalyan (this photo from x:@PawanKalyanm/district)
After Prakash Raj supports Cockroach Janata Party: NEET पेपर लीक को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल के दिनों में इस संगठन को कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है। एक्टर प्रकाश राज भी सार्वजनिक रूप से CJP के समर्थन में सामने आए, जिसके बाद राजनीतिक और फिल्मी जगत में नई बहस शुरू हो गई है।
इसी बीच, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने दिल्ली में अपनी पार्टी की एक बैठक के दौरान CJP और उसके सपोर्टस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की एकता को कमजोर करने वाली सोच से सावधान रहने की जरूरत है और लोगों को ऐसे विचारों के प्रभाव में नहीं आना चाहिए।
बता दें, बैठक को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि छोटी सोच रखने वाले लोग अक्सर समाज को बांटने वाले मुद्दों का यूज करते हैं। उनके मुताबिक, जब बड़ी संख्या में लोग बिना पूरी समझ के किसी विचारधारा के पीछे खड़े हो जाते हैं, तो उसका असर समाज पर गहरा पड़ सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी प्रवृत्तियों का विरोध करने की अपील की।
पवन कल्याण ने अपने एक बातचीत में ये भी कहा कि किसी भी आंदोलन और संगठन के पीछे छिपे कारणों को समझना जरूरी है। उन्होंने अपने बेटे के साथ हुई चर्चा का जिक्र करते हुए बताया कि युवाओं के बीच भी इस विषय को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर, प्रकाश राज लगातार CJP के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में एक प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने युवाओं की भागीदारी और उनके भविष्य से जुड़े सवालों पर जोर दिया। उनका कहना था कि देश के युवाओं को अपने अधिकारों और अवसरों के लिए खुद आगे आना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि नई पीढ़ी अपने सपनों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रही है।
प्रकाश राज और पवन कल्याण के बीच ये राजनीतिक मतभेद कोई नई बात नहीं है। दरअसल, दोनों स्टार्स कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन सार्वजनिक स्टेजों पर अलग-अलग राजनीतिक विचार रखने के लिए भी जाने जाते हैं। समय-समय पर दोनों एक-दूसरे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते रहे हैं।
Updated on:
15 Jun 2026 06:07 pm
Published on:
15 Jun 2026 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
