
कॉकरोच जनता पार्टी और खरगोश जनता पार्टी (this photo fromX:@KhargoshJantaP/@CockroachJantaParty.)
Elvish Yadav Khargosh Janta Party: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह है उनकी नई पार्टी खरगोश जनता पार्टी (KJP)। दरअसल, ये एक मजाकिया पहल है जो हाल ही में वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जवाब में शुरू की गई है।
CJP एक सटायरिकल ऑनलाइन मूवमेंट है जिसने NEET पेपर लीक और CBSE OSS जैसे शिक्षा संबंधी विवादों को लेकर दिल्ली में बड़ा प्रोटेस्ट आयोजित किया था। उसके सिर्फ दिनों बाद ही एल्विश ने AI से बनाए पोस्टर के साथ X पर अपनी KJP का ऐलान किया है, जिसके पोस्टर पर लिखा है, "सारे भाई जंतर मंतर पूछ जाओ। सभी को फ्री गाजर।"
इतना ही नहीं, पार्टी के घोषणापत्र में एल्विश खुद को "प्राइम मिनिस्टर" बताते हुए फ्री स्पीच, मिडिल-क्लास सशक्तिकरण और राष्ट्रीय गौरव जैसी बातें कहते नजर आए है। साथ ही, पोस्टरों पर "गाजर हमारा हक है" और "तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास" जैसे नारे भी लिखे हैं।
इससे पहले, एल्विश ने CJP पर "जीरो ट्रांसपेरेंसी" का आरोप लगाते हुए उनका मजाक उड़ाया था और कहा था कि बहस से बेहतर है शांती से काम करना। इस पर CJP सपोर्टर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी, लेकिन एल्विश ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं मजाक कर रहा हूं, ये मेरा अधिकार है।"
उनके कमेंट सेक्शन में खरगोश और गाजर के मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "खरगोश प्यारे होते हैं, सब कुछ हल्के-फुल्के अंदाज में क्यों नहीं।" तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे Gen-Z मूवमेंट का मजाक बताते हुए आलोचना भी की। बता दें, इस पूरे मुद्दे को सोशल मीडिया पर राजनीतिक व्यंग्य की तरह देखा जा रहा है चाहे असली मुद्दा हो या सिर्फ एंटरटेनमेंट का लेकिन है तो मजेदार।
Updated on:
11 Jun 2026 03:26 pm
Published on:
11 Jun 2026 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
