15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

POCSO आरोपी जानी मास्टर संग कोलैब पर घिरे अनिरुद्ध रविचंदर, भड़के यूजर्स

Anirudh Ravichander faces backlash over Aravindh collab: अनिरुद्ध रविचंदर एक कोलैब वीडियो में जानी मास्टर के साथ नजर आए, जो कि POCSO (पॉक्सो) मामले में आरोपी हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification
POCSO आरोपी जानी मास्टर संग कोलैब पर घिरे अनिरुद्ध रविचंदर, भड़के यूजर्स

अनिरुद्ध रविचंदर और जानी मास्टर (IMDb)

Anirudh Ravichander faces backlash over Aravindh collab: फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपने नए इंडिपेंडेंट सिंगल 'अरविंद' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह सिर्फ उनका नया गाना नहीं, बल्कि उससे जुड़ा एक विवाद भी है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कोरियोग्राफर जानी मास्टर के साथ उनके सहयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

कानूनी प्रक्रिया के बीच बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा क्यों

'अरविंद' अनिरुद्ध के नए म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज होने वाला पहला ट्रैक है। बता दें, ये गाना तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में लॉन्च किया गया और इसे रिलीज से पहले एक खास प्रमोशनल कैंपेन के द्वारा चर्चा में लाया गया था। साथ ही, गाने में अनिरुद्ध ने एक बार फिर सिंगर सुपर सुबू के साथ काम किया है, जिनके साथ वो पहले भी की सफल प्रोजेक्ट कर चुके हैं, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब गाने के क्रेडिट्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

कई लोगों ने देखा कि इस प्रोजेक्ट में जानी मास्टर भी जुड़े हुए हैं। जानी मास्टर फिलहाल एक ऐसे मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसी वजह से कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि ऐसे समय में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ऐसे मामलों में संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ यूजर्स ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ऐसे मामलों में अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार रवैया अपनाना चाहिए। तो वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्तियों को बड़े मंचों पर लगातार अवसर मिलना चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब जानी मास्टर को लेकर किसी प्रोजेक्ट पर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी उनके नाम को लेकर कुछ फिल्मों और गानों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। इसी कारण 'अरविंद' की रिलीज के बाद ये मुद्दा फिर चर्चा में आ गया। दरअसल, जानी मास्टर से जुड़े मामले में कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और अदालत की ओर से कुछ शर्तों के साथ उन्हें राहत दी गई है।

दूसरी तरफ, अनिरुद्ध रविचंदर ने अब तक इस विवाद और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को लेकर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल 'अरविंद' अपने गानें और प्रस्तुति के साथ-साथ इस विवाद की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में अनिरुद्ध या उनकी टीम इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया देती है या नहीं।