14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बड़ा कदम, पिता के गांव में बांटी स्कॉलरशिप

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Scholarship: देवरकोंडा फाउंडेशन तेलुगु सिनेमा से जुड़ी सबसे प्रभावी सोशल वर्क करने वाली संस्थाओं में से एक बन गया है। कोविड महामारी के दौरान भी इस फाउंडेशन ने कई जरूरतमंदों की मदद की थी। अब अब यह संस्था शिक्षा, रोजगार और समाज की भलाई के लिए भी काम कर रहा है और कई लोगों की सहायता कर रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 14, 2026

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बड़ा कदम। (फोटो सोर्स: Deverakonda/Xaccount)

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: देवरकोंडा फाउंडेशन तेलुगु सिनेमा से जुड़ी सबसे प्रभावी सोशल वर्क करने वाली संस्थाओं में से एक बन गया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचंपेट मंडल के सरकारी स्कूलों के छात्रों में पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को इनाम देने के लिए एक एजुकेशनल पहल की घोषणा की थी। इस पहल का मकसद होनहार छात्रों का हौसला बढ़ाना और पिछड़े समुदायों के छात्रों के लिए मौके बनाना है। यह पहल अब अपने पहले बड़े पड़ाव पर पहुंच गई है।

रश्मिका-विजय ने पूरा किया अपना वादा

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के बाद किए गए वादे को पूरा करते हुए समाज के लिए एक खास पहल की है। दोनों ने विजय के पिता के गांव अचमपेट मंडल के 45 स्कूलों के होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप दी। उनकी इस पहल में आज कक्षा 9 और 10 के फर्स्ट और सेकंड रैंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और बच्चों की मेहनत को सराहा गया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रश्मिका-विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए विजय ने बताया कि वो और रश्मिका छात्रों की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए थुम्मनपेट जा रहे हैं, जो उनके पिता का पैतृक गांव है। इनाम के लिए कुल 180 छात्रों (कक्षा 9 और 10) को चुना गया है, और इस घोषणा की फैंस और समर्थकों ने खूब तारीफ की है। फाउंडेशन 2019 से गरीब बच्चों की मदद कर रहा है। अब तक ट्रेनिंग, नौकरियां और कोविड मदद से 17,000 से ज्यादा परिवारों को सहारा दिया।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदना के आने वाले प्रोजेक्ट्स

काम की बात करें तो, इन दिनों विजय देवरकोंडा 'रणबाली' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदना अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रही हैं। बता दें कि आने वाली 19 जून को रश्मिका मंदना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे उनके करियर में कामयाबी मिल रही है, उनकी इस नई एजुकेशनल पहल ने फिल्मों की दुनिया से बाहर भी उनकी अच्छी छवि को और मजबूत किया है।