
रेमो डिसूजा ने सुनाई अपनी आस्था की कहानी। (फोटो सोर्स: remodsouza)
Remo D'Souza on Conversion: रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से घर-घर में पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजल ने अपनी धार्मिक आस्था, अध्यात्म और धर्म-परिवर्तन के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में करली टेल्स से हुई बातचीत के दौरान रेमो ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी मान्यताओं को किसी एक धर्म से बांधने की बजाए उससे आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के अपने फैसले और परिवार प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बात की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेमो का जन्म रमेश गोपी नायर के रूप में हुआ था। और 15 साल की उम्र में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। इस इंटरव्यू में रेमो ने बताया, धर्म परिवर्तन के फैसले में मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा था।' इसके आगे उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन के फैसले पर उनके माता-पिता ने कैसे रिएक्ट किया। रेमो ने कहा, "एक दिन मैं अपने पिता के पास गया और उनसे कहा कि मैं चर्च के लिए बहुत काम करता हूं, और मुझे लगता है कि मैं उनके साथ जुड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'ठीक है, कर ले। बस मेरा नाम मत बदलना।' इसलिए मेरा नाम रेमो गोपी डिसूजा है।"
इसके साथ ही रेमो की पत्नी लिजेल ने बताया, "मेरे माता-पिता के गुजर जाने के बाद अचानक ही मेरे मन में हिंदू धर्म के प्रति झुकाव हुआ।" उन्होंने कहा, "पिछले 4-5 सालों में, शायद अपने माता-पिता को खोने की वजह से, मेरा झुकाव अचानक से हिंदू धर्म की ओर होने लगा है। भले ही मैं कैथोलिक हूं पर मैं हर पूजा-पाठ करती हूं, और मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है," उन्होंने दिखाया कि उनके घर में भगवान शिव की बड़ी सी प्रतिमा और एक छोटा शिवलिंग भी है। इसाह मसीह के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी रखी हैं और रोज उनकी पूजा होती है।
रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड के एक सफल कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने अपनी करियर में अभी तक 'बदतमीज दिल', 'डिस्को दीवाने', 'बलम पिचकारी', 'दीवानी मस्तानी', 'पिंगा' और 'घर मोरे परदेसिया' जैसे सुपर-डुपर हिट गानों की कोरियोग्राफी की है।
Updated on:
27 Apr 2026 04:08 pm
Published on:
27 Apr 2026 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
