
आपणा घर: हरियाणवी पगड़ी बनी आकर्षण का केन्द्र
-12 सेंकड में पगड़ी बांधकर अनूप ने बनाया रिकार्ड
पगड़ी बंधाओ, फोटो खींचाओ के माध्यम से 'आपणा घरÓ विशेष चर्चा में है। पगड़ी बांधने वाले कलाकार अनूप ने महज 12 सेकंड में पर्यटकों को पगड़ी बांधकर रिकॉर्ड स्थापित किया। विरासत प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी पगड़ी बांधने वालों में गुयाना, श्रीलंका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, उÓबेकिस्तान, बहामास, क्यूबा, बारबाडोस, जमैका, त्रिनिदाद एवं टोबैको के पर्यटक शामिल हैं।
पर्यटन राÓय मंत्री अजय भट्ट भी बांधे बिना नहीं रह सके हरियाणवी पगड़ी
सूरजकुंड में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला के विरासत द्वारा तैयार किए गए 'आपणा घरÓ में एक ओर भारत के अलग-अलग राÓयों के लोग हरियाणवी संस्कृति से रू-ब-रू हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर विदेशी सैलानियों के लिए हरियाणवी पगड़ी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विरासत 'आपणा घरÓ के माध्यम से हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को लाखों पर्यटकों तक पहुंचा रही है। यहां पर प्रदर्शित की गई हरियाणा की विरासत हरियाणा के इतिहास को तो दर्शाती ही है इसके अतिरिक्त यहां की प्राचीन वस्तुएं हरियाणा की लोक सांस्कृतिक परंपराओं को भी सहेजे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री ने हरियाणवी पगड़ी बंधवा कर 'आपणा घरÓ का अवलोकन किया तथा हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के विषय में गहन रुचि लेते हुए यहां के लोगों की सांस्कृतिक परंपराओं को जाना।
हरियाणवी पगडिय़ां विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हरियाणवी पगडिय़ों को जहां युवा एवं युवतियां बांधकर सेल्फी ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मेले में 30 से अधिक देशों से भाग लेने वाले प्रतिभागी भी 'आपणा घरÓ में आकर हरियाणवी पगड़ी बंधवा कर सेल्फी खींच रहे हैं।
Published on:
03 Apr 2022 12:45 am
बड़ी खबरें
View Allफरीदाबाद
हरियाणा
ट्रेंडिंग
