
फोटो पत्रिका
Faridabad News:फरीदाबाद के सराय थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे की यह घटना है जब सेक्टर-37 के पास एक होटल का कमरा कत्लगाह बन गया। 25 वर्षीय युवक जो अपने दोस्त के बुलावे पर आया था। उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है।
जो एक अस्पताल में काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वारदात की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीमें होटल वालों से सवाल-जवाब कर रहने के साथ ही आसपास के दुकानदारों और उस वक्त वहां मौजूद चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच का सबसे अहम पड़ाव होटल के CCTV कैमरों के फुटेज हैं, जिन्हें पुलिस की टेक्निकल टीम बारीकी से स्कैन कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन कैमरों की फुटेज में कातिल का चेहरा या उसकी भागती हुई परछाई जरूर कैद हुई होगी, जिससे आरोपियों के ठिकाने तक पहुंचना आसान हो जाएगा। हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
Updated on:
10 Apr 2026 11:54 am
Published on:
10 Apr 2026 11:54 am
