मामला दो दिन पहले है गांव वेग के प्रधान अपने टैक्टर से नबाबगंज से गांव जा रहे थे। उनके आगे अलीगंज से एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियों को लगाकर कांवरिया गोला के लिए जा रहे थे । जब प्रधान ने साइड मांगी तो डबल ट्राली होने की वजह से साइड देने में समय लगा, लेकिन आगे चलकर साइड दे दी गई । लेकिन गांव के पास ही झगड़ा होने लगा लेकिन कांवरिया वहां से आगे चले गए थे लेकिन प्रधान ने गांव से लगभग आधा सैकड़ा लोगों के साथ हाथीपुर के पास कांवरियों वाइको से आगे से घेरकर उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया ।