13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही के हमले से बेटी के बाद पत्नी की भी मौत, सिपाही भी कर चुका है आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

Murder and suicide: फर्रुखाबाद में ड्यूटी से वापस आए सिपाही की पत्नी से बहस हो गई। अंजाम खौफनाक रहा। सिपाही के हमले से पहले बेटी और फिर पत्नी की भी मौत हो गई। खुद सिपाही ने आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification
हत्या और आत्महत्या, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Farrukhabad murder and suicide: फर्रुखाबाद में हुई हृदयविदारक घटना में घरेलू कलह में एक सिपाही का परिवार खत्म हो गया। ड्यूटी के बाद लौटे सिपाही का पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सिपाही ने रसोई घर में रखे लोहे के तवे से पत्नी पर हमला कर दिया और बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर सिपाही घर से बाहर आ गया और नदी में कूद गया, जिसका शव कई दिनों बाद बरामद किया गया। इधर सिपाही के हमले से बेटी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए कानपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अब सिपाही के माता-पिता और भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की है।

पत्नी से विवाद के बाद किया तवे से हमला

उत्तर प्रदेश के इटावा के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 जनवरी को बड़ी घटना घटी थी। जब सिपाही गौरव यादव ड्यूटी करके शाम को घर वापस आया था। जहां पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में गौरव यादव ने रसोई घर में रखे तवे से पत्नी शिवानी पर हमला कर दिया। बीच में आई बेटी को भी उसने घायल कर दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में छोड़कर घर से निकल गया और नदी में छलांग लगा दी।

कानपुर में उपचार के दौरान हुई मौत

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिवानी और उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटी की मौत हो गई। घायल शिवानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शिवानी के पिता कश्मीर सिंह यादव भी उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा थे और वहीं से रिटायर हुए थे। उन्हीं की देखरेख में शिवानी का इलाज हो रहा था। करीब एक महीने तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष के बाद शिवानी की भी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक परिजन की तहरीर पर माता-पिता और भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‌

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग