14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के परिवार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, दो भाइयों सहित छह गिरफ्तार

Case filed against 11 people including Anupam Dubey: फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे और उसके दो भाइयों सहित 11 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें 6 गिरफ्तार हैं। इनमें ब्लॉक प्रमुख और उसका भाई भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
सुरक्षा के किए गए खड़े इंतजाम, फोटो सोर्स- 'X' फर्रुखाबाद पुलिस

फोटो सोर्स- 'X' फर्रुखाबाद पुलिस

Case filed against mafia Anupam Dubey, his brother and 11 accused. फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जिला जज से अनुमति लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

माफिया अनुपम दुबे सहित अन्य के खिलाफ फर्जी बैनामा करके जमीन हड़पने, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, अपहरण, रंगदारी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। ‌

11 के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना में माफिया अनुपम दुबे गैंग के सरगना साहित्य सहित 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है, जिनमें गैंग लीडर अनुपम दुबे, ब्लॉक प्रमुख अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अमित दुबे उर्फ बब्बन, विनीत दुबे उर्फ बीनू, विजय विक्रम, आशुतोष द्विवेदी उर्फ बाबी, आदेश सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे, महेंद्र कटियार, प्रवीण कटियार, आशीष पांडे आदि शामिल हैं। इनमें से छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।‌

इन्हें गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार आरोपियों में अमित दुबे उर्फ बबन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, विनीत दुबे, महेंद्र कटिहार, और आदेश शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या कहती हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मऊदरवाजा थाना में माफिया अनुपम दुबे सहित 11 लोगों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिलाधिकारी और उनकी बैठक के बाद गैंगस्टर एक्ट का अनुमोदन किया गया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला जज से भी अनुमति ली गई है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।