7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा से एेसी भी क्या नाराजगी? पानी में ही लेट गये वकील साहब

लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने पानी के गढ्डे में लेटकर आंदोलन शुरू किया। प्रशासन ने लिखित रूप से ठंडी सड़क बनवाने का वायदा कर जाम खत्म कराया।

3 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Sep 08, 2016

ADVOCATE

ADVOCATE

फर्रूखाबाद। जुझारू समाज सेवी नेता लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने पानी के गढ्डे में लेटकर आंदोलन शुरू किया। प्रशासन ने लिखित रूप से ठंडी सड़क बनवाने का वायदा कर जाम खत्म कराया। जिला सर्वोदय मंडल एवं मित्र मंडल के मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार, चन्द्रपाल वर्मा, विक्रांत सिन्हा, गौरव गुप्ता आदि के साथ नारेबाजी करते हुये ठंडी सड़क पर उस जगह पहुंचे जहां सड़क में पानी भरा था। सड़क बनवाने की मांग को लेकर लक्ष्मण सिंह सड़क पर लेट गये।

ADVOCATE


समाजवादियों चुल्लू भर पानी में डूब मरो
वहीं पर बैनर लगाये गये, जिस पर लिखा था कि समाजवादियों चुल्लू भर पानी में डूब मरो। लोहिया की कर्मभूमि की कैसी है दूर्दशा। ठंडी सड़क के दोनों ओर जाम लग जाने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। तहसीलदार आरपी चौधरी व शहर कोतवाल अजीत सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने सड़क बनवाने का वायदा कर जाम खोलने के लिये कहा। तो गुस्साये चन्द्रपाल ने तहसीलदार को झिड़कते हुये कहा कि तुम यहां से जाओ तुमसे बात नहीं करेंगे। उच्चाधिकारियों से ही बात करेंगे। तब तहसीलदार ने उन्हें समझाया कि वह अधिकारियों के निर्देश पर ही आये है। लक्ष्मण सिंह सड़क बनवाने का लिखित आश्वासन मिलने पर आंदोलन खत्म करने के लिये तैयार हुये।


ADVOCATE


पांचालघाट से स्टेशन तक बनेगी सड़क
तहसीलदार ने लिखकर दिया कि चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व पांचालघाट से रेलवे स्टेशन तक सड़क के साथ ही दोनों तरफ नाली का भी निर्माण पूर्ण हो जायेगा। इसी दौरान लक्ष्मण सिंह ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। जिसमें कहा गया कि रेलवे स्टेशन से पांचालघाट तक सड़क दुर्दशआ ग्रस्त है। सड़क बनवाने के लिये कमिश्नर के अलावा समाज सेवी संस्थाओं ने मांग पत्र दिये थे। परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


ADVOCATE


लोहिया के नाम पर बहाये गये आंसू
डा0 राममनोहर लोहिया की कर्मभूमि में विकास के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाये गये है। लोक निर्माण विभाग अथवा जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन न करके धोखा ही किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने छिवरामऊ से फर्रूखाबाद मार्ग मानक के अनुरूप नहीं बनवाया। टेंडर जिले के बाहर समाचारों में प्रकाशित कर चहेतों को दिये गये निर्माण कार्य में डांवर कम लगाया गया। उसमें मिट्टी भी मिलाई गई।


ADVOCATE


पीडब्लूडी पर घपलेबाजी का आरोप
गंगापार क्षेत्र में सभी लिंक मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत है परंतु अवैध ढंग से मरम्मत कराकर प्रदेश सरकार का धन लूटा जा रहा है। नीवकरोरी से गनेशपुर आदि ग्रामों में सम्बंधित सौंदर्यीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग ने घपला किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अवैध ढंग से पैचिंग कार्य कराया जा रहा है। सूचना अधिकार के तहत भी विभाग ने जानकारी नहीं दी है।


ADVOCATE


जनप्रतिनिधियों की खिंचाई
आज समाज सेवी लक्ष्मण सिंह ने जबरदस्त आंदोलन करके सपा सरकार के साथ ही जनप्रतिनिधियों की भी कार्यशैली की पोल खोल दी है। मालूम हो कि ठंडी सड़क पर ही भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का भी आवास है। उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। दूर संचार निगम की बैठक में जब सांसद से पीड़ित कर्मचारी ने सड़क के बारे में पूछ लिया तो सांसद ने प्रदेश सरकार का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। ना समझ लोग आये दिन सड़क का निर्माण कराने के लिये सांसद को ही दोषी ठहरा रहे हैं। यदि सांसद चाहते तो गंगा की बाढ़ पर चर्चा के दौरान अपने आवास की सड़क की र्दुदशा पर भी प्रकाश डाल सकते थे।