4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उनकी विचारधारा में विदेशी प्रभाव है

UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत की सराहना की और विपक्ष पर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 28 May 2025, 10:01 PM IST

UP

Bhupendra Singh Chaudhary

UP BJP President Bhupendra Singh Choudhary: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। वह पांचाल घाट पर नारायण आश्रम में आयोजित जिला पंचायत सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

पांचाल घाट चौराहे पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनके पुत्र और सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह नारायण आश्रम पहुंचे, जहां उनका चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से साड़ी से लेकर हथियार तक बनवाए और मुगल काल में तोड़े गए 12,000 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने क्या कहा ?

भूपेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शासन संभाला और मंदिरों व आस्था केंद्रों का जीर्णोद्धार करवाया। उनके शासन को आदर्श माना जाता है। उन्होंने कहा, "भाजपा रानी अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलकर काम कर रही है। हम उनकी 300वीं जयंती मना रहे हैं, जो हमारी परंपरा और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना 

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विचारधारा में विदेशी प्रभाव है, जबकि भाजपा स्वदेशी विचारों पर आधारित है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में अराजकता थी, जबकि आज यूपी में कानून का राज है।

योगी सरकार ने बेहतरीन काम किया: भूपेंद्र चौधरी 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया, जिसके बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। योगी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया। उत्तर प्रदेश में अब हर कमिश्नरी में सरकारी विश्वविद्यालय हैं और सड़कों एवं एक्सप्रेसवे के मामले में राज्य अग्रणी है।

अहिल्याबाई के आर्थिक सुधारों की चर्चा की

उन्होंने मीडिया से बातचीत में रानी अहिल्याबाई के आर्थिक सुधारों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपराध न्यूनतम स्तर पर है और पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी कोई खास राजनीतिक हैसियत नहीं है।