
फर्रुखाबाद: शौक पूरी करने के लिए बना ली असलहा फैक्ट्री, तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। इस मौके पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हथियार बनाने वाले उपकरण और अर्ध निर्मित असलहे भी बरामद हुए हैं। एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि 37 अधबने असलहे बरामद हुए हैं। जबकि 20 देसी तमंचा भी मौके से मिला है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि अपने शौक को पूरा करने के लिए अवैध शस्त्र बनाने का काम करते हैं। अवैध असला फैक्ट्री कपिल थाना क्षेत्र में चलाई जा रही थी।
एसपी विकास कुमार ने असला फैक्ट्री के संबंध में बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुविलास एसओजी और कंपिल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। मौके से तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया है। जिनमें पवन कुमार पुत्र रोशन लाल, राकेश पुत्र कालीचरन, प्रमोद शर्मा पुत्र नंदन निवासी गण कंपिल थाना क्षेत्र फतेहगढ़ हैं। मौके से 37 बने अधबने नाजायज असलहे, 20 देसी तमंचा 12 बोर, 315 बोर के तमंचे की बॉडी, ड्रिल मशीन सहित अवैध तमंचा बनाए जाने में लगने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से कुछ अभियुक्त फरार हो गए हैं। जिनके गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ फतेहगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है। यह फैक्ट्री ग्राम नगला रऐंद साद नगर में बरामद हुई है। बरामद करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार, थानाध्यक्ष कंपिल अशोक कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, उपनिरीक्षक रवि सोलंकी, उप निरीक्षक विमल कुमार आदि शामिल थे। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
Published on:
20 Nov 2023 05:15 pm

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
