21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेड़ से टकराई कार, दुल्हन की मौत, दूल्हा सहित सात घायल

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद घर जाते समय घटी घटना

2 min read
Google source verification
1_2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फर्रुखाबाद. नियति क्या-क्या खेल खेली है यह किसी को पता नहीं होता। हाथों में मेंहदी लगाए, सुखी संसार के सपने आंखों में बसाए नई-नवेली दुल्हन दुर्घटना में काल के गाल में समा गई। अभागी किस्मत ने एक भी दिन उसे ससुराल में रहने का अवसर नहीं दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी होने के बाद विदा कराकर घर ले जाते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार दुल्हा सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नया नगला महरुपुर सहजू निवासी प्रदीप के साथ थाना कमालगंज के ग्राम कनकौली निवासी किरन का विवाह कायमगंज ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह योजना में बुधवार को सम्पन्न हुआ था। समारोह में सभी विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद प्रदीप विदा कराके किरन को कार से अपने घर कमालगंज ले जा रहा था। कार में उसके साथ उसकी बहन प्रियंका व उसका बहनोई नीरज पुत्र छविराम, लकी पुत्र प्रदीप, चाचा सतीश, चाची सीमा व दोस्त सुरेश चन्द्र पुत्र लालसाय निवासी हुसैनपुर नौखंडा भी बैठे थे।

बता दें कि ओवरटेक करने के दौरान कार जैसे ही शुक्ररुल्लापुर के निकट गुरुकुल विद्यालय के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान दुल्हा समेत सभी आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए लोहिया पहुंचाया। बताया जा रहा है कि किरन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किरन के पति की छह माह पूर्व मौत हो गई थी। किरन का विवाह प्रदीप के बड़े भाई दीपू के साथ हुआ था। दोनों परिवार की रजाबंदी से छोटे भाई प्रदीप के साथ पुन: विवाह कराया गया था।