19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां हो रही गोमांस की तस्करी, इलाके में लोगों का फूंटा गुस्सा, दे दी आंदोलन की चेतावनी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र का गांव उजरापुर पिछले 8 माह से गोमांस की तस्करी का केंद्र बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
cow slaughter

cow slaughter

फर्रुखाबाद. जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र का गांव उजरापुर पिछले 8 माह से गोमांस की तस्करी का केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही तस्कर गांव के बाहर बाग में गोवंश को ले जाकर उसकी हत्या कर मांस की तस्करी कर रहे हैं। बिना किसी लाइसेंस के इस गांव में चल रहे है इस अवैध काम से मुस्लिम समाज भी नाराज है। इन लोगों ने कमालगंज पुलिस से कई बार शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं थी। एसओ प्रदीप सिंह की दबंगई के चलते गौमांस पकड़ने जाने की कवरेज करने गये पत्रकार के साथ भी यहां अभद्रता हुई और उसे कवरेज करने से रोका गया।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ के बयान से मचा बवाल, समर्थन देने वाले अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, भाजपा ने कहा घुसने नहीं देंगे यूपी में

एसओ प्रदीप सिंह की शह पर हो रहा प्रतिबंधित मांस का कारोबार-

गोमांस के तस्करों ने बाग में एक बहुत बड़ा गड्डा खोद रखा है। जिसमें गोवंश के बचे अवशेष को छिपा दिया जाता है। पशुओं के कत्ल पर योगी सरकार की रोक के बाद भी यहां चल रहे इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिली भगत से इंकार नहीं किया जा सकता। रात को हुई गाय की हत्या पर जब गांव वालों ने नाराजगी जताई तो कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची जहां से एक तस्कर और गोमांस को वह थाने ले आई।

ये भी पढ़ें- इस बड़े वरिष्ठ सपा नेता का हुआ निधन, भावुक अखिलेश यादव दिया बड़ा बयान, लम्बे समय से जुड़े थे समाजवादी आन्दोलन से

एसपी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार-

इस अवैध कत्लगाह और गोमांस की तस्करी को लेकर इलाके के लोगों में गुस्सा फूट रहा है। नागरिकों का दो टूक लहजे में कहना है कि यदि गोमांस की तस्करी की रोकथाम न की गई तो यहां के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगी। एसपी सन्तोष मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोषियों के घरों पर छापेमारी की जा रही है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग