
Farrukhabad: हत्यारे की बातों पर परिजनों को नहीं हुआ विश्वास, 2 दिन बाद खेत से शव बरामद
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो दिनों से गायब युवक का शव खेत में गड़ा हुआ मिला। पास झाड़ियां में ही उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह 112 पर जानकारी मिली थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। हत्या के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना कंपिल थाना क्षेत्र की है।
अलियापुर गांव निवासी हरिनंदन पिछले दो दिनों से था। पिता धनपाल ने बताया कि उसकी तलाश से खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज सुबह जानकारी मिली कि शव खेत में गड़ा हुआ है। घर वालों ने घटना की जानकारी 112 पर दी।
क्या कहते हैं एएसपी
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कायमगंज मौके पर पहुंच गए। जहां घटनास्थल का उन्होंने निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव निवासी नंदराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। उन्होंने बताया कि नंदराम ने हरिनंदन को घर से सिंचाई के लिए लेकर गया था।
शराब पीने के बाद हुई लड़ाई
मृतक परिजनों ने बताया कि जहां दोनों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ और नंदराम ने हरिनंदन की हत्या कर दी। शुरुआत में नंदराम ने बताया कि हरिनंदन हत्या कर दी है और शव को खेत में गाड़ दिया है। शुरुआत में उन लोगों ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। बाद में उसकी बाद सच निकली। शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगाया गया है।
Published on:
18 Dec 2023 05:10 pm

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
