24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम का राजा दशहरी इस बार 100 से 200 रुपए किलो बिकेगा

मौसम और लॉकडाउन से फसल के सिर्फ 70 फीसद होने की संभावना

2 min read
Google source verification
आम का राजा दशहरी इस बार 100 से 200 रुपए किलो बिकेगा

आम का राजा दशहरी इस बार 100 से 200 रुपए किलो बिकेगा

फर्रुखाबाद. लाकडाउन और मौसम से आम फल किसानों की धड़कनें बढ़ने लगी है। जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। क्योंकि फसल कम है डिमांड बाजार में ज्यादा है। इसके चलते आम के दाम अधिक होना तय है। लाॅकडाउन की वजह से फलों के राजा आम पर संकट मंडरा रहा हैं। आम के बागबानों का मानना है कि जून में कोरोना संक्रमण चरम पर होने की आशंका है। अब अगर लॉकडाउन और बढ़ा तो आम का कारोबार तबाह हो जाएगा और करोड़ों रुपए का नुकसान होगा। इस आर्थिक संकट से उबरना बागबानों के लिए बड़ी चुनौती होगी। आलू विकास अधिकारी आर.एन. वर्मा ने बताया कि फर्रुखाबाद में 2800 हेक्टेयर में आम की फसल होती है। इसमें प्रति वर्ष औसतन 28 हजार मैट्रिक टन आम का उत्पादन होता है।

किसान मो.अंसारी ने बताया कि दिल्ली, इंदौर, मुंबई, जयपुर,बिहार,उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों में आम का बिजनेस होता है, लेकिन लाॅकडाउन के चलते आम मंडियों तक कैसे पहुंचेगा? आढ़ती भी कारोबार को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। बागबान सिपाही लाल का कहना है कि लॉकडाउन से पहले आम पर मौसम की मार पड़ी, उसके बाद जब दवा के छिड़काव का समय आया, तो लॉकडाउन हो गया. दवाइयां मिली नहीं। इससे फसल खराब हुई। बागबान आनंद सिंह बताते है कि जिले में दशहरी, बबई, चैसा, लंगड़ा आम, जाली बंद, फजली, चपटा, सफेदा, नवाब पसंद और रसभरी समेत अन्य वैरायटी के आमों की पैदावार होती है। मार्च माह से तैयारी शुरू करते है और चार महीने में आम का बाग तैयार हो जाता है। इस बार आम ज्यादा हुआ है, पर 30 प्रतिशत कैरी कच्चा आम टूट कर गिर गया।

महंगा बिक सकता है आम- कच्चे आम की फसल 30 से 40 प्रतिशत पेड़ों से टूट चुकी है। बची हुई 70 प्रतिशत फसल में तमाम प्रकार की बीमारी का डर किसानों को सता रहा है। जैसे तैस अगर फसल तैयार हो जाती है तो आम की फसल का महंगा होना तय है। फल का राजा माना जाने वाला दशहरी आम 100 से 200 तक बिकने की उम्मीद है। आम के सीजन में अंतिम तक चलने वाला आम फजली और चौसा होता है। जिसकी कीमत इस वर्ष 70 रुपए से लेकर 120 रुपए तक बिक सकता है। रसभरी और चपटा आम भी बाजार में कम कीमत में नही बिकेगा क्योंकि उसके दाम बाजारों में 60 रुपए से 140 रुपए में बिकने की उम्मीद की जा रही है। देशी आम जो दशहरा के बाद पेड़ों से टपकने लगता है, वह 30 रुपए से लेकर 80 रुपए में बिकने की उम्मीद किसान लगा रहे है।