20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद के छह नगरीय निकायों में स्थित 123 वार्ड में से 45 वार्ड विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित

नगर पालिका फर्रुखाबाद के 42 वार्ड में से 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

2 min read
Google source verification
Farrukhabad municipality elections 2017

Farrukhabad municipality elections 2017

फर्रुखाबाद. शासन की ओर से नगर निकायों में वार्ड के आरक्षण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नगर पालिका फर्रुखाबाद के 42 वार्ड में से 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जनपद के समस्त छह नगरीय निकायों में स्थित 123 वार्ड में से 45 वार्ड विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में निकाय चुनाव की अधिसूचना शीघ्र जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शासन से अनुमोदित आरक्षण चार्ट के अनुसार नगर पालिका फर्रुखाबाद के 42 वार्ड में से 7 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए, 4 पिछड़ा वर्ग महिला, 3 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जाति महिला और 8 वार्ड महिला आरक्षित रखे गए हैं। निकाय क्षेत्र के 18 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। नगर पालिका कायमगंज के 25 वाडरें में दस अनारक्षित रहेंगे। नगर पंचायत शमसाबाद के 19 वाडरें में से आठ और मोहम्मदाबाद, कमालगंज व कंपिल के चार-चार वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

नगर पालिका फर्रुखाबाद में विवेकानंद नगर व रविदास नगर को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
अंबेडकर नगर, नानक नगर व नव सृजित दीनदयाल नगर को अनुसूचित जाति के लिए, तुलसी नगर, गुरुतेगबहादुर नगर, मुंशी प्रेमचंद्र नगर व नव गठित अहिल्याबाई नगर को पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए महादेवी वर्मा नगर, चंद्रगुप्त नगर, बृह्म नगर, आजाद नगर, रामनगर, लक्ष्मीबाई नगर व नव-सृजित अवंती नगर को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं अशोक नगर, लोहिया नगर, बौद्ध नगर, अब्दुल हमीद खां नगर, दुर्गा नगर, चित्रगुप्त नगर, कबीर नगर व महाराणा प्रताप नगर से किसी भी जाति की केवल महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकती हैं। गोबिंद नगर, भगत सिंह नगर, बिस्मिल नगर, गंगा नगर, कांशीराम नगर, परशुराम नगर, बलराम नगर, महावीर नगर, अशफाकुल्लाह खां नगर, सुदामा नगर, कृष्णा नगर, शिवाजी नगर, बजरंग नगर, श्याम नगर, पटेल नगर, महादेव नगर, निराला नगर व लक्ष्मण नगर को अनारक्षित रखा गया है।