2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद में सपा नेता उदय पाल यादव के गेस्ट हाउस पर चला बाबा का बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भू माफियाओं पर कहर ढा रहा है।फर्रुखाबाद में सपा नेता एवं कंपिल नगर पंचायत के चेयरमैन उदय पाल यादव के गेस्ट हाउस पर बाबा का बुलडोजर चला। तालाब की जमीन पर बनाए गए गेस्ट हाउस को एसडीएम कायमगंज की देखरेख में गिरा दिया गया।

2 min read
Google source verification
farrukhabad.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भू माफियाओं पर कहर ढा रहा है। फर्रुखाबाद में सपा नेता एवं कंपिल नगर पंचायत के चेयरमैन उदय पाल यादव के गेस्ट हाउस पर बाबा का बुलडोजर चला। तालाब की जमीन पर बनाए गए गेस्ट हाउस को एसडीएम कायमगंज की देखरेख में गिरा दिया गया। बुलडोजर की तोड़फोड़ देखने के लिए काफी भीड़ लगी थी। भू माफिया के गेस्ट हाउस को ढहाने की जिला प्रशासन की इस कार्रवाई की लोगों ने खूब तारीफ की।

बताया जाता है कि, उदय पाल सिंह यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफी करीबी थे। मुख्यमंत्री पद के दौरान अखिलेश यादव ने चेयरमैन उदय पाल को टाउन एरिया के लिए लाखों रुपयों का चेक भेंट किया था। सपा की सरकार में अकूत सम्पत्ति बनाने वाले कम्पिल चेयरमैन के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन शुरू हो गया है। तालाब की भूमि पर अबैध कब्जा कर बनाये गये गेस्ट हॉउस में जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त करा दिया।

यह भी पढ़ें : गोरखनाथ मंदिर हमला में अहमद मुर्तजा अब्बासी पर यूएपीए लगा, केस लखनऊ ट्रांसफर

निर्माण कार्यों की जांच

दरअसल कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल यादव के कराए गए निर्माण कार्यों की जांच जिला प्रशासन करा रहा है। बीते तीन दिन पूर्व ग्राम पट्टी मदारी स्थित गेस्ट हाउस की भूमि की जांच की गयी थी। जिसका निर्माण तालाब की भूमि पर पाया गया। जिसके बाद चेयरमैन को बेदखली के आदेश भी दिये गये थे। दरअसल धारा 67 के तहत सरकार बनाम उदयपाल का मुकदमा दर्ज चला है। जिसमे यह साबित हुआ की बारात घर तालाब की भूमि पर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : गौमूत्र छिड़क दें तो भूत-प्रेत और वास्तु दोष हो जाता है दूर, मंत्री का बयान सुन जनता अवाक

आखिरकार गेस्ट हउस को गिरा दिया

तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बीते बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। जिसके बाद यह तय हो गया था की बारात घर ध्वस्त किया जायेगा। गेस्ट हाउस ध्वस्त करने एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सोहराब आलम आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और दो जेसीबी लगाकर गेस्ट हउस को गिरा दिया।

Story Loader