
Farrukhabad news: साथ रखने के लिए पति नंदोई के साथ हलाला करने का बना रहा दबाव, जाने पूरा मामला
पहले उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पत्नी दहेज के लिए पत्नी को तलाक दे दिया। अब साथ रखने के लिए बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने 6 खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पति, सास, जेठ, ननद, नंदोई शामिल है।
नाजिया निवासी कुबेरपुर थाना कोतवाली कायमगंज ने फतेहगढ़ कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। अपने शिकायती पत्र में नाजिया ने बताया है कि उसका निकाह शाहरुख निवासी मदनीनगर थाना लोमडा अहमदाबाद गुजरात के साथ हुआ था। निकाह के वक्त लगभग 2 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए।
जलाकर मारने का किया प्रयास
नाजिया ने बताया कि निकाह के कुछ माह बाद ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले दहेज में बाइक के साथ 5 लाख रुपए की मांग कर रहे है। निकाह के पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। मां ने सामर्थ्य के अनुसार निकाह में खर्च किया। लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं हुए। दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास भी किया। नंदोई ने उसके साथ कई बार गलत हरकत की। उसको पुत्र के साथ घर से निकाल दिया गया। इस समय वह अपने 5 वर्ष के पुत्र. अरमान के साथ मायके नहीं रह रही है।
यह भी पढ़ें: Farrukhabad news: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का एसडीएम पर चोरी का आरोप, जाने थानाध्यक्ष ने क्या बताया
नाजिया ने बताया कि 15 मई 2022 को शाहरुख उसके घर आया था और तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिया। वापसी पर पुत्र को ले जाने का भी प्रयास किया। अपने शिकायती पत्र में बताया कि अब साथ रखने के लिए शाहरुख अपनी बहन के पति फिरोज के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। नाजिया के शिकायती पत्र पर पुलिस ने पति शाहरुख सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें सास फातिमा बेगम, पति का बड़ा भाई सलमान, बहन बेगम, नंदोई फातिमा पीर मोहम्मद, नंदोई फिरोज शामिल है।
Published on:
18 May 2023 08:47 am

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
