
Farrukhabad: बेमौसम बारिश का असर खरबूजा और तरबूज पर भी, लागत निकलना मुश्किल
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से मौसमी फलों को काफी नुकसान हुआ है। गंगा किनारे होने वाली फसल पर इसका असर दिखाई पड़ा है। मौसमी फल तरबूज को लेकर किसान चिंतित है। उनका कहना है कि मौसम की मार के कारण लागत निकलना मुश्किल हो जाएगा। बारिश के कारण फसल में बीमारी लग गई है।
बीते एक हफ्ते में आए मौसम में परिवर्तन किसानों पर आफत बनकर टूट रही है। तेज आंधी के साथ बर्फबारी भी जमकर हो रही है। जिससे कि तमाम फसलें इसकी चपेट में आ गई है। गंगा के किनारे बालू में पैदा होने वाली फसल पर भी इसका असर दिखाई पड़ा है।
आपको बता दें गंगा के किनारे बालू वाली जमीन पर तरबूज, खरबूजा, ककरी जैसी फसलें तैयार होती हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते में हुए मौसम परिवर्तन का असर फसलों पर भी दिखाई पड़ा। इस संबंध में अनवर अहमद ने बताया कि खरबूजा, तरबूजे की फसल को मार्च-अप्रैल में तैयार होने लगती है । लेकिन इस बार फल का साइज बहुत ही छोटा है। बारिश के कारण पेड़ में माहू रोग भी लग गया है। जिसका असर फल के साईज पर भी पड़ रहा है। बेमौसम बारिश से क्षेत्र के किसान काफी परेशान है। बोले अब तो लागत निकलना भी मुश्किल है।
Published on:
01 Apr 2023 09:09 am

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
