
Weather Farrukhabad आईएमडी ने 17 सितंबर की शाम से 18 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दिन और रात में जमकर बारिश होगी। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। फर्रुखाबाद में तापमान भी 18 सितंबर को सबसे कम रिकॉर्ड होगा। जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे गिर जाएगा। लेकिन रविवार आते आते एक बार फिर तापमान 34 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू होगा। वह बुधवार को पूरे दिन और रात में भी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात में भी बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मंगलवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर को बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विशेष कर रात को झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस भी तेज हवाएं भी चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 18 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 84 प्रतिशत बारिश होने की चेतावनी दी गई है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। 22 सितंबर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।
Updated on:
29 Oct 2024 09:23 pm
Published on:
16 Sept 2024 06:31 am

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
