4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद: पत्नी मायके क्या चली गई पति फांसी पर लटक गया, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध अधेड़ पति ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी सहित पारिवारिक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।‌ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
फर्रुखाबाद: पत्नी मायके क्या चली गई पति फांसी पर लटक गया, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद: पत्नी मायके क्या चली गई पति फांसी पर लटक गया, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। शव को कब्जा लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार पत्नी के जाने से क्षुब्ध युवक ने यह कदम उठाया है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला हीरा सिंह गांव का है।

नगला हीरा सिंह गांव निवासी 40 वर्षीय भूरे पुत्र लज्जाराम ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घरवालों को उसे समय हुई जब कमरे में झांक कर देखा। भूरे का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया। मायके गई पत्नी को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर वह भी भागी दौड़ी चली आई। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की हत्या का खुलासा: शादी के बाद प्रेमिका का दूसरे के साथ जाने पर उठाया खौफनाक कदम

परिवार के सदस्यों की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पत्नी भी मायके से आ गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Story Loader