23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के विवाद के चलते दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल हुआ राहगीर

बच्चों के विवाद के चलते दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 20 Apr 2018, 12:47 PM IST

farrukhabad

फर्रुखाबाद. बच्चों के विवाद के चलते दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी, जिसमें पूर्व बंदी रक्षक सहित एक राहगीर को भी गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गये। पुलिस ने पूर्व बंदी रक्षक की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वही राहगीर ने भी पुलिस को तहरीर दी।


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी सुशील गिहार बंदी रक्षक पद पर कार्यरत था। सुशील ने बंदी रक्षक की नौकरी छोड़ दी जिसके बाद वह अपना निजी व्यापार कर रहा था। बीते कुछ दिनों पूर्व सुशील के भतीजे गोलू से विवाद हो गया था। दबंगों से विवाद इस बात की खुन्नस मान रहे थे।गुरुवार को सुबह सुशील गिहार अपनी स्कूटी से मंदिर जाने के लिए निकला तो उसके पड़ोसी सुभाष गिहार, टार्जन, विक्की, अमित व शिवा सहित तीन अज्ञात ने उसे घेर लिया। दिनदहाड़े मारपीट के दौरान ही जमकर फायरिंग कर दी गयी जिससे भगदड़ मच गयी। रास्ता जाम हो गया। दुकानदार दुकाने बंद कर भाग खड़े हुये। जिस समय फायरिंग हो रही थी किसी घर से लेकर दुकानदार बाहर नही निकल रहा था।

आरोपी भी यह नही देख रहे थे कि जो गोली चला रहे वह किसी के भी लग सकती है। क्या इसी प्रकार से दबंग सरे बाजार लोगों में अपनी दहशत फैलाने के किये फायरिंग करते रहेंगे। घायल सुशील ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। कार्रवाहक प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। पुलिस ने सुशील को उपचार हेतु लिंजीगंज अस्पताल भेज दिया। वहीं फायरिंग के दौरान ऊधर से गुजर रहा थाना क्षेत्र के रशीदपुर निवासी शिवम पुत्र श्यामपाल राठौर भी गोली लगने से जख्मी हो गया।पुलिस ने उसका भी मेडिकल कराया। किसी भी घायल को अधिक घातक घाव नही हुए है। सभी का उपचार कर दिया गया है। घायल सुशील गिहार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने फोन बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनको छोड़ा नही जायेगा। जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के अंदर कर दिया जायेगा।