24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल में ही सीएम योगी ने कर दिखाया ऐसा कमाल, जो ये बड़े मुख्यमंत्री भी नहीं कर पाए

एक साल में फेसबुक लाइक्स के मामले में टॉप पर पहुंचे योगी, कई सीएम को पछाड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:15 AM IST

yogi

लखनऊ. देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 'राज' कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के फेसबुक पेजों से ज्यादा लोकप्रियता मिली है। फेसबुक पर वे ज्यादा चर्चित है। योगी आदित्यनाथ फेसबुक पर चर्चित मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान पर हैं। इस सूची में दूसरा नाम राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का है। फेसबुक पर बढ़ने वाले लाइक्स अौर फॉलोवर की गणना एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक की गई है। जिसके आधार पर सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री की तुलना में सबसे ज्यादा चर्चा में है। लाइक्स अौर फॉलोवर की दौड़ में वे सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया रहीं जबकि तीसरे नंबर पर गुजरात के सीएम विजय रूपानी हैं।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पेज में 5,459,371 लोगों ने लाइक किया है, वहीं इनके फॉलोवर की बात करें तो फॉलोवर की संख्या 5,464,112 है।

देखें आंकड़ें-

अरविंद केजरीवाल : 7.2 मिलियन

योगी आदित्यनाथ : 5.4 मिलियन

शिवराज सिंह चौहान : 4.1 मिलियन

नीतीश कुमार : 1.5 मिलियन

डॉ़ रमन सिंह : 1.9 मिलियन

अमरिंदर सिंह : 1.2 मिलियन

मनोहर पर्रिकर : 1.8 मिलियन

फेसबुक ने जारी किया डाटा

जानकारी हो कि फेसबुक ने हाल ही में सरकारी संस्थाओं, मंत्रालयों, राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों को लेकर एक डाटा जारी किया है। इसमें फेसबुक पेजों की पॉपुलरटी का आंकड़ा जारी किया गया है। इसका आकलन में फेसबुक पेजों पर आए रिएक्शन, पोस्ट के शेयर और उनपर आए कमेंट्स को लेकर किया गया है। इस अवधि में राज्यसभा सांसदों की कैटेगरी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय पेज सचिन तेंडुलकर का रहा।


लोकसभा सांसदों में पहले नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी रहे और दूसरा स्थान असदउद्दीन आवैसी को मिला। भगवंत मान तीसरे नंबर पर रहे। वहीं आरके सिन्हा और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नंबर रहा।

बीजेपी पहले नंबर पर जबकि कांग्रेस तीसरे

राजनीतिक दलों के लिए फेसबुक ने जारी किया इन आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी पहले नंबर पर रही है, वहीं कांग्रेस इस दौड़ पर तीसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज की बाद करें तो यह दूसरे नंबर पर अपना स्थान रहा है।