9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन, मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव की हैं पूर्व पत्नी, पढ़िए पूरी खबर

-सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पूर्व बहू मोनिका यादव ने भाजपा का दामन थामा,-मोनिका सपा के बदायूं सांसद रहे धर्मेंद्र यादव की हैं पूर्व पत्नी,-मोनिका जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव लड़ने को तैयार,

less than 1 minute read
Google source verification
मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन, मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव की हैं पूर्व पत्नी, पढ़िए पूरी खबर

मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन, मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव की हैं पूर्व पत्नी, पढ़िए पूरी खबर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फर्रुखाबाद. सपा से बदायूं के सांसद रहे धर्मेंद्र यादव (Badaun SP Dharmendra yadav) की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने भाजपा का समर्थन लिया है। हाल ही में मोनिका सपा समर्थन में मोहम्मदाबाद के एक वार्ड से जिला पंचायत सदस्य (Jila Panchayat Election) चुनी गईं थीं। वहीं अब सपा से बगावत कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मोनिका मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सपा छोड़ भाजपा का समर्थन लिया है। मोनिका यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के भतीजे एवं बदायूं से सांसद रहे धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी हैं। मोनिका पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री हैं। मोनिका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। फिर सपा समर्थन में जीत हासिल की।

वहीं मोनिका के पिता नरेंद्र सिंह यादव के सपा में होने के साथ ही उनके भाई सचिन यादव को सपा का अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कुछ नही कहा। उन्होंने सपा छोड़ने के संबंध में पत्र भी जारी किया है। फर्रुखाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि मोनिका यादव अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहीं हैं। उन्होंने 11 जून को पत्र देकर पार्टी से समर्थन मांगा था। उन्होंने बताया कि वह सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुकी हैं। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व की सहमति से भाजपा ने मोनिका को समर्थन दे दिया है।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मोनिका हर हाल में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भूमाफिया और दबंगों को उनके मंसूबों में कामयाब नही होने देगी। वहीं मोनिका यादव ने बताया कि उनके पास जिला पंचायत सदस्यों का पर्याप्त समर्थन है। वह अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप गंगवार मौजूद रहे।