फर्रुखाबाद. गंगा की स्वच्छता के नाम करोड़ों खर्च करने वाली सरकार पवित्र दिनों में भी गंगा की सफाई नहीं कर रही है। गंगा के तट पर गंदगी की वजह से स्नानार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। मेला रामनगरिया क्षेत्र में आने वाले भक्त व साधु-संत परेशान हैं। फर्रुखाबाद के गंगा घाट सफाई के लिए डीएम के सख्त निर्देश हैं। बावजूद इसके मेला स्थल पर चौतरफा गंदगी है। पेयजल की उपलब्धता व शौचालयों का पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
110 की लगी है ड्यूटी
जिला प्रशासन ने नगर पालिका के 110 लोगों को सफाई कार्य के लिए लगया है। जो दिन में सफाई करके चले जाते हैं । मेला में कल्पवास क्षेत्र में भी कूड़ा पड़ा है। लोहिया पुल से पांचवीं सीढ़ी तक के घाटों पर सबसे ज्यादा गंदगी है। इससे कल्पवासियों का जीना दूभर हो गया है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए ठेका आवंटित किया गया है। ठेकेदार अपने कर्मचारियों के साथ सफाई करवा रहे हैं। मेले में गंदगी की शिकायत मिली है। इस बारे में मेला सचिव को भी अवगत कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें
