
जयमाल के बाद जब सात फेरों की बारी आई तो दुल्हे के साथ ऐसा कुछ हुआ कि शादी ही रुक गई। उसके बाद लड़की वालों ने हंगामा करन शुरू किया तो बारातियों को बिना दुल्हन के खली हाथ लौटना पड़ा।
सातवें फेरे पर दूल्हा लडखडाया
जयमाल के बाद जब सात फेरों की बारी हुई तो दूल्हा-दुल्हन मंडप के नीचे पहुंचे। फेरे चल ही रहे थे कि अचानक दूल्हा सातवां फेरा लेने के लिए आगे आया तो वह जमीन पर गिर पड़ा।
लड़की वालों ने काट दिया बवाल
दूल्हा को जमीन पर गिरा देखकर लड़की वाले नाराज़ हो गए। दूल्हा संभलता इससे पहले ही लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक शादी आगे बढ़ाने को लेकर प्रयास होता रहा पर बात नहीं बनी और बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई।
बीमारी छुपाकर कर रहे थे शादी: लड़की पक्ष
दुल्हे के गश खाकर गिरने के बाद उसके हाथ पैर ऐंठ गये। इसको देखते हुए दुल्हन के घर वालों के हाथ पैर फूल गये और उन्होंने विरोध करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की वालों ने कहा कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ता था, बताया क्यों नहीं गया। दुल्हन के भाई और मां बारातियों पर बिफर पड़े। दुल्हन के घर वालों के बिगडे़ बोल को देखते हुये दूल्हा अपने लोगों को साथ लेकर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
दूल्हे पक्ष ने दी सफाई
फतेहगढ़ कोतवाली में पंहुचे दुल्हे पक्ष ने कहा कि दुल्हन के घर वाले जो आरोप लगा रहे हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। लड़के का पैर फिसला था जिससे वह फेरों के समय गिर गया। अब लड़की वाले शादी करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जेवर रख लिया है। दूल्हे के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची।
बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई है। अब इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। -उपनिरीक्षक उदय सिंह
Published on:
25 Nov 2023 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
