
Kamal Haasan
फर्रूखाबाद. अभिनय से राजनीति में आये मक्कल नीधि मैयम के संस्थापक कमल हासन ने नाथूराम गोडसे आजाद भारत का पहला ‘अतिवादी हिन्दू' था कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है । इसके विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद के चौक में कमल हासन का पुतला फूंका। साथ ही कमल हसन के मुर्दाबाद के नारे लगाए और जमकर नारेबाजी की।
एक चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता कमल हसन द्वारा एक विवादित वयान से लगी आग की चिंगारी यंहा भी देखने को मिली| उनका पुतला जलाकर हिन्दू महासभा ने विरोध दर्ज कराया| नगर में चौक चौराहे पर एकत्रित हुए हिन्दू महासभा के विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में कमल हसन का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।
यह कहा था कमल हासन ने-
दरअसल तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। हासन ने कहा, “मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे” कमल के इस वयान की आग को हवा मिली तो उसकी चिंगारी नगर में भी देखनें को मिली|
Published on:
15 May 2019, 9:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.