3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD weather alert: 18 अगस्त के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, आज रात को हो सकती है बूंदाबांदी

फर्रुखाबाद में 18 अगस्त के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है। झमाझम बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। आज के तुलना में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। आज रात को भी हल्के-फुल्की बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD weather alert: 18 अगस्त के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, आज रात को हो सकती है बूंदाबांदी

IMD weather alert: 18 अगस्त के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, आज रात को हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। पश्चिम व उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शाम को हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। 18 अगस्त की सुबह से ही बूंदाबांदी होने की संभावना है। दोपहर को बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। आज के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री की कमी आएगी। गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शाम को हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इस बीच आंधी भी आने की संभावना है। रात में भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: रेल के डीजल इंजन से 1100 लीटर डीजल की चोरी, रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज कर रही चेक

18 अगस्त का मौसम

शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा के बीच मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। दोपहर में भी यही स्थिति बनी रहेगी। जब हवा के झोंकों के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। शाम को भी बारिश होने की संभावना है। तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आ रहा है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे का तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

Story Loader