
IMD Weather update: हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान 7 डिग्री के पास, पड़ेगी कड़ाके की ठंड और
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमालय पर्वत पर होने वाली हलचल है।जिसका असर मैदानी भागों में देखने को मिलेगा। बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसंबर से हिमालय पर्वत पर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद के कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री है। आगामी 14 दिसंबर को एक डिग्री गिर कर 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा और परवर्ती हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज सुबह से आसमान साफ रहा। तेज धूप ने लोगों को राहत प्रदान की। लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी।
14 दिसंबर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। लेकिन बीच-बीच में बादल आने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शाम को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
13 Dec 2023 06:21 pm

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
