
Election 2019
फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों में से फर्रुखाबाद संसदीय सीट भी काफी अहम है। ये इलाका सूबे के आलू उत्पादन में अव्वल है। इसके अलावा यहां जरदोजी, कपड़ा छपाई, तंबाकू और गन्ना उत्पादन इसकी पहचान हैं। फर्रुखाबाद शहर को पोटैटो सिटी (आलू का शहर) के नाम से जाना जाता है, लेकिन चुनावी तर्कों से यह मुद्दे गायब हैं। यहां की संसदीय सीट पर मौजूदा समय में बीजेपी का कब्जा है, जबकि इससे पहले कांग्रेस की मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद इसी सीट से चुनकर संसद पहुंचे थे। ये ऐसी सीट है जहां से समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया भी जीत हासिल कर चुके हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
आजादी के बाद से ही फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर अभी तक करीब 16 बार लोकसभा सभा चुनाव हुए हैं। इनमें से 7 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।जबकि तीन बार बीजेपी, दो बार सपा, दो बार जनता पार्टी और एक-एक बार जनता दल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली है।
फर्रुखाबाद लोक सभा सीट से अभी तक कौन कौन चुने गए संसद जानिए
1-1952 में कांग्रेस से मूलचन्द्र दूवे।
2-1957 में कांग्रेस से मूलचन्द्र दूवे।
3-1962 में कांग्रेस से मूलचन्द्र दूवे।
4-1962 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से राममनोहर लोहिया।
5-1967 में अवधेश चन्द्र सिंह राठौर कांग्रेस से।
6-1971 में कांग्रेस से अवधेश सिंह राठौर।
7-1977 में दयाराम शाक्य जनता पार्टी।
8-1980 में दयाराम शाक्य जनता पार्टी से।
9-1984 में कांग्रेस से खुर्शीद आलम खां।
10-1989 में जनता दल से सन्तोष भारती।
11-1991 सलमान खुर्शीद कांग्रेस से।
12-1996 में सच्चिदानन्द हरि साक्षी भाजपा।
13-1998 में सच्चिदानन्द हरि साक्षी भाजपा।
15-1999 में चंद्रभूषण सिंह सपा से।
14-2004 में चंद्रभूषण सिंह सपा से।
15-2009 में सलमान खुर्शीद कांग्रेस से।
16-2014 में मुकेश राजपूत भाजपा से।
2014 का जनादेश
2014 के लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद संसदीय सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुए थे. इस सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत ने सपा के रमेश्वर यादव को एक लाख 50 हजार 502 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.
बीजेपी मुकेश राजपूत को 406,19 वोट मिले
सपा के रमेश्वर यादव को 255,693 वोट मिले
बसपा के जयवीर सिंह वो 114,521 वोट मिले
कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को 95,543 वोट मिले
फर्रुखाबाद लोकसभा जातीय समीकरण
मतदाता- कुल महिला मतदाता 769161
कुल पुरुष मतदाता 919362 अन्य 76
टोटल मतदाता 1689299
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से 2014 में जीते मुकेश राजपूत ने लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पांच साल में चले सदन के 331 दिन में वो 299 दिन उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने 33 सवाल उठाए और 42 बहसों में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पांच साल में मिले 25 करोड़ सांसद निधि में से 13.02 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किया।
Published on:
23 Apr 2019 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
