4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीजा ने लड़की के साथ मजाक में पहले की छेड़खानी, बाद में सामने आया यह मामला

शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में दुष्कर्म करने वाला रिश्तेदार करतूतें उजागर होने पर भाग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 May 2018, 1:41 PM IST

Jija raped with sali in farrukhabad up

फर्रुखाबाद. शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में दुष्कर्म करने वाला रिश्तेदार करतूतें उजागर होने पर भाग गया। एसपी के आदेश पर कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने दो पीड़ित छात्राओं की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला कछियाना निवासी पीड़ित छात्रा के चचेरे भाई कुशवाह ने जनपद फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद के ग्राम नौशेरा निवासी धर्मवीर कुशवाह पुत्र रामप्रसाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये हैं मामला

रिपोर्ट के मुताबिक कुशवाह के घर पर उनकी 14 वर्षीय की चचेरी बहन रहती है। कुशवाह के परिवार में 28 अप्रैल की रात में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सभी लोग उसमें मस्त दिखाई दे रहे थे लेकिन एक रिस्तेदार लड़की के साथ लगातार छेड़खानी कर रहा था। लड़की के घर वालों ने सोचा कि मजाक कर रहा है। यह शिलशिला घण्टों तक चलता रहा सभी अपने काम लग गए। इसी दौरान दूल्हे के बहनोई धर्मवीर ने मकान में ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर धर्मवीर घर से भाग गया।

बलात्कार करने वाला दूल्हे का बहनोई

पीड़ित एनएकेपी में कक्षा 9 की छात्रा कक्षा नौ की छात्रा है। एसपी ने उसे महिला थाने भेज कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए महिलाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण में उसकी सिलाइड बना कर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। बलात्कार करने वाला दूल्हे का बहनोई बताया गया है।

छेड़खानी से छात्रा परेशान

नगर के मोहल्ला इस्माइलगंज सैनी निवासी इरफान ने मोहल्ले के ही रियाजुल उसके पिता मुस्तकीम, नदीम व गुड्डी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक इरफान की पुत्री एनए केपी मैं वीए प्रथम वर्ष की छात्रा है जिसको स्कूल आते जाते समय रियाजुल है। छेड़खानी व अश्लील हरकतें करके काफी परेशान किया जब परिजनों ने घर जाकर रियाजुल की शिकायत की तो उसके घरवालों ने कहा कि लड़की को स्कूल क्यों भेजते। रियाजुल उसे नहीं छोड़ेगा। 24 अप्रैल को जब छात्रा जीआईसी परीक्षा केंद्र में दिन के 1.30 बजे उर्दू की परीक्षा देकर निकली तो रियाजुल ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बिठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। जब वहां मौजूद लोगों ने रियाजुल को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भाग गया।